Finance Minister Nirmala Sitharaman: ओडिशा में एक परेशान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 70 वर्षीय महिला को अपनी पेंशन लेने के लिए बैंक तक जाने को पहले कई किलोमीटर तक नंगे पैर यात्रा करते देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में बुजुर्ग महिला को तेज गर्मी में नंगे पांव चलते हुए टूटी कुर्सी का सहारा लेते हुए देखा जा सकता है।
यह घटना 17 अप्रैल (सोमवार) को ओडिशा के नबरंगपुर जिले के झरिगांव ब्लॉक में रिपोर्ट हुई। वीडियो वायरल होने के बाद, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया और ट्वीट किया, ‘हम देख रहे हैं कि बैंक मैनेजर इस पर जवाब दे रहे हैं। लेकिन फाईनेंस डिपार्टमेंट और SBI इस मामले पर इंसानियत दिखाते हुए कदम उठाए। क्या आपके पास बैंक मित्र नहीं हैं?’
और पढ़िए – Mandi Bhav: सरसों, नरमा व ग्वार के ताजा रेट आए सामने, जानें
FM निर्मला सीतारमण को SBI ने क्या जवाब दिया?
इसके बाद, एफएम सीतारमण के ट्वीट के जवाब में, SBI प्रतिनिधियों ने कहा कि अगले महीने से पेंशन उनके घर पहुंचा दी जाएगी। महिला का नाम सूर्या हरिजन है। उनका बेटा दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। वह अपने छोटे बेटे के साथ रहती हैं। वे जमीन पर ही झोपड़ी में रहने को मजूबर हैं।
SBI कैसे प्रतिक्रिया करता है?
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के प्रबंधक ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दावा किया कि उनकी काम ना कर रही उंगलियों के कारण उन्हें नकदी निकालने में कठिनाई हो रही है और बैंक इसका समाधान खोजने का प्रयास कर रहा है।
क्या मामला है?
दरअसल, महिला की उंगलियों के कारण उनके लिए पैसे निकालना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बैंक से व्यक्तिगत रूप से 3,000 रुपये प्राप्त किए। झारीगांव शाखा के एसबीआई प्रबंधक ने पहले वादा किया था कि इस मुद्दे को जल्दी से सुलझा लिया जाएगा। गांव के सरपंच ने कहा कि उन्होंने ऐसे जरूरतमंद निवासियों की पहचान करने और उन्हें पेंशन देने की बात कही थी।
संबंधित खबरें
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
8 mins agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
1 hr agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
2 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
4 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
5 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
6 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
18 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines