हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Vedanta Share Fall: बेटे को खोने के गम से नहीं उबरा वेदांता परिवार, अब शेयर बाजार ने कंपनी को द‍िया झटका

वेदांता ग्रुप के माल‍िक अन‍िल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल के न‍िधन के बाद पूरे पर‍िवार को शेयर बाजार ने भी झटका द‍िया. वेदांता के शेयरों में आज भारी ग‍िरावट देखने को म‍िली.

विज्ञापन
वेदांता के शेयर ग‍िरे

ऐसा लग रहा है क‍ि वेदांता फैम‍िली पर एक के बाद एक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अन‍िल अग्रवाल के इकलौते और बड़े बेटे अग्‍न‍िवेश अग्रवाल की मौत के दुख से पर‍िवार अभी उबर भी नहीं पाया है क‍ि शेयर बाजार ने उन्‍हें एक और झटका दे द‍िया. गुरुवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारणों के चलते गुरुवार को वेदांता के शेयर की कीमत में तीन प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट आई. वेदांता के अलावा, कई मेटल स्टॉक्स की कीमतों में भी गिरावट देखी गई, जिसमें हिंदुस्तान जिंक सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला मेटल स्टॉक रहा.

आज गुरुवार 8 जनवरी 2026 को शेयर बाजार में वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd) के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई. Vedanta Share 4%, तो Hindustan Zink Share 6% से ज्यादा फिसल गया. वेदांता और इसकी सहायक कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) में इस गिरावट के पीछे तीन मुख्य कारण हैं:

कौन थे अग्निवेश अग्रवाल? वेदांता ग्रुप का अब कौन होगा उत्‍तराध‍िकारी

विज्ञापन
  1. पारिवारिक शोक और उत्तराधिकार की चिंता
    वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के इकलौते बेटे अग्निवेश अग्रवाल के निधन की दुखद खबर ने निवेशकों की भावनाओं (Investor Sentiment) को प्रभावित किया है. बाजार अक्सर बड़े व्यापारिक परिवारों में नेतृत्व या उत्तराधिकार की खबरों को लेकर संवेदनशील होता है. अचानक हुई इस घटना के बाद कुछ फंड्स और संस्थागत निवेशकों ने सतर्कता बरतते हुए अपनी पोजीशन हल्की की है.
  2. मेटल सेक्टर में भारी बिकवाली (Nifty Metal Down)
    सिर्फ वेदांता ही नहीं, बल्कि आज पूरे मेटल इंडेक्स में गिरावट है. वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल और धातुओं (जैसे एल्युमीनियम और जिंक) की कीमतों में आई गिरावट का सीधा असर वेदांता के मार्जिन पर पड़ने का डर है.

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस पर तेल को लेकर 500% टैरिफ की चेतावनी ने मेटल कंपनियों के एक्सपोर्ट बिजनेस को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

  1. भारी मुनाफावसूली (Profit Booking)
    वेदांता का शेयर हाल ही में अपने 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर के बेहद करीब पहुंच गया था. शेयर में पिछले एक महीने में करीब 17% की तेजी आई थी. आज बाजार में मचे चौतरफा शोर और ट्रंप की धमकियों के बीच निवेशकों ने ऊंचे भावों पर मुनाफा वसूलना बेहतर समझा, जिससे बिकवाली का दबाव बढ़ गया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola