Vande Bharat Train: भारतवासियों को आज से तीन नई ट्रेनें मिल जाएंगी। इंडियन रेलवे विकास और यात्राओं को सुविधाजनक बनाने के लिए कई ट्रेनें लेकर आता है। अब इन नई ट्रेनों को लाकर उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में कनेक्टिविटी बढ़ाने की तैयारी है। इन ट्रेनों के आने से किस तरह से असर पड़ेगा इसपर रेल मंत्रालय ने प्रकाश डाला है। इसमें मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और चेन्नई-नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
कब शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन
15 फरवरी, 2019 को ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की गई। वंदे भारत एक्सप्रेस रेल यात्रा में विलासिता (Luxury) और गति का प्रतीक बन गई है। अभी 100 से ज्यादा वंदे भारत सेवाएं चालू हैं, जो देश भर के 280 से अधिक जिलों को जोड़ती हैं। इससे लाखों लोगों के यात्रा अनुभव में महत्वपूर्ण बदलाव आया है।
ये भी पढ़ें… पीएम मोदी वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, बरेली जंक्शन पर देख सकेंगे लाइव प्रसारण
मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस
यह मेरठ को लखनऊ से जोड़ने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन है। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने और राज्य की राजधानी तक तेज कनेक्टिविटी के साथ स्थानीय उद्योगों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन मंदिरों के शहर मदुरै को महानगरीय केंद्र बेंगलुरु से जोड़ेगी। यह तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच व्यापार, शिक्षा और कामकाजी लोगों से जुड़ी आने जाने की सुविधा को बेहतर बनाएगी। इस ट्रेन में आरामदायक सफर को देखते हुए लोग यहां पर्यटन के लिए आएंगे।
चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस
इस रूट पर वंदे भारत के चलने से तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों के लिए यात्रा में कई सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है। नागरकोइल तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा चेन्नई एग्मोर (चेन्नई एषुंबूर) से होगी.
वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
वंदे भारत ट्रेनों को आधुनिक तकनीकों के साथ बनाया गया है। जिसमें सेफ्टी, घूमने वाली कुर्सियां, दिव्यांगजन-अनुकूल शौचालय और एकीकृत ब्रेल साइनेज जैसी उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस हैं, जो एक आधुनिक यात्रा अनुभव देती है। इसमें बीमार, बूढ़ों, औरतों और बच्चों के लिए खास सुविधाएं रखी गई हैं, जिससे उन्हे यात्रा में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।
ये भी पढ़ें… AC और Sleeper Class में नहीं ले जा सकते हद से ज्यादा सामान, यात्रा से पहले जान लें Indian Railways के नियम
कितना रहेगा किराया
मेरठ-लखनऊ में चेयरकार- 1300
एक्जीक्यूटिव- 2365
बरेली-लखनऊ में चेयरकार -740
एक्जीक्यूटिव- 1430
बरेली-मुरादाबाद में चेयरकार-495
एक्जीक्यूटिव- 930
बरेली-मेरठ में चेयरकार-945
एक्जीक्यूटिव- 1615
क्या होगा रूट
ट्रेन संख्या 20627 वंदे भारत एक्सप्रेस चेन्नई एग्मोर से सुबह 5 बजे निकेगी। उसी दिन दोपहर 1.50 नागरकोइल पहुंचेगी। मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन रविवार से लखनऊ से और सोमवार को मेरठ से सेवा शुरू होगी। ये मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। ट्रेन 22490 सुबह 6:35 बजे मेरठ सिटी से चलेगी और दोपहर 1:45 बजे लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन में प्रवेश करेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद और बरेली में रुकेगी। वापसी में (ट्रेन संख्या 22489) यह ट्रेन दोपहर 2:45 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन से चलेगी होगी और रात 10:00 बजे मेरठ पहुंचेगी।
संबंधित खबरें
सेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
49 mins agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
3 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
3 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
5 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
6 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
6 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
15 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
22 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
23 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines