Valentine’s Day Market: वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी का दिन जहां प्यार करने वालों के लिए खास है। वहीं, कंपनियां भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती हैं, क्योंकि इस मौके पर उनकी बिक्री का आंकड़ा भी एकदम से बढ़ जाता है। 7 से 14 फरवरी तक चलने वाले वैलेंटाइन वीक के दौरान कई सेगमेंट में बिक्री काफी बढ़ जाती है। खासकर, गुलाब, चॉकलेट, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स और कपड़े का मार्केट सबसे ज्यादा फायदे में रहता है।
तेजी से बढ़ रहा बाजार
वैलेंटाइन डे का चलन भले ही भारत की देन न हो, लेकिन देश में इसका बाजार लगातार बढ़ा होता जा रहा है। पिछले साल तक भारत का वैलेंटाइन डे मार्केट करीब 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का था। जिस तरह से ‘प्यार के इजहार’ के इस दिन को लेकर युवाओं का क्रेज बढ़ा है, उससे इसके और भी तेजी से भागने की संभावना है। वैलेंटाइन वीक के दौरान फूल और चॉकलेट का कारोबार भी तेजी से चमक जाता है। पिछले साल फूलों की बिक्री में 12-15% का उछाल देखने को मिला था। 2024 में वैलेंटाइन वीक के दौरान करीब 13,500 करोड़ के केक ऑर्डर हुए थे। यह आंकड़ा 2023 की तुलना में 32% अधिक था। इसी तरह, टेडी की मांग में 120%, गिफ्ट और पर्सनलाइज्ड आइटम्स की सेल में 15-20% की वृद्धि दर्ज हुई थी। मार्किट रिसर्च कंपनी IMARC का कहना है कि 2032 तक चॉकलेट मार्केट के 5.3 अरब डॉलर का आंकड़ा छूने की उम्मीद है।
उठाया भरपूर लाभ
इस साल भी वैलेंटाइन डे के मौके पर मार्केट में खूब पैसा आने की उम्मीद है। कुछ रिटेलर्स का कहना है कि इस समय बिक्री फेस्टिवल सीजन के बराबर चल रही है। जोमैटो सहित क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने भी इस मौके का भरपूर लाभ उठाया है। जोमैटो द्वारा अपनी कंपनी ब्लिंकिट के जरिए फूल, केक और मिठाइयों के साथ-साथ ज्वेलरी भी डिलीवर की जा रही है। इसके अलावा, फूड मार्केट में भी उछाल देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें – Valentine Day पर सोने की खरीद पर तगड़ा ऑफर, अपने ‘शोना’ को गिफ्ट करें ज्यूलरी
ज्वेलरी की भी मांग
वैलेंटाइन डे पर जोमैटो पर केक और स्वीट जैसी लोकप्रिय कैटेगरी की बिक्री सामान्य दिन की तुलना में तीन से चार गुना बढ़ गई है। जबकि गिफ्ट हैम्पर्स में 12 गुना की वृद्धि देखी गई है। TOI की रिपोर्ट में सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स के एमडी और सीईओ सुवनकर सेन के हवाले से बताया गया है कि इस सीजन में डायमंड ज्वेलरी की बिक्री में 10-12% की वृद्धि हुई है। सबसे ज्यादा 15,000 रुपये से एक लाख रुपये की रेंज में खरीदारी हो रही है। इस मौके को भुनाने के लिए तनिष्क ब्रांड Mia ने 10 मिनट से कम समय में चांदी के आभूषणों की डोरस्टेप डिलीवरी के लिए स्विगी इंस्टामार्ट के साथ साझेदारी की है। बता दें कि वैलेंटाइन पर अधिकांश कंपनियां डिस्काउंट ऑफर करती हैं, जिससे उनकी बिक्री पर असर देखने को मिलता है।
इतना है US मार्केट
भारत का वैलेंटाइन डे मार्केट तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अमेरिका जैसे देशों के मुकाबले काफी पीछे है। Statista के अनुसार, इस साल अमेरिका का बाजार 27.5 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो 2023 की तुलना में 1.6 अरब डॉलर ज्यादा है। नेशनल कन्फेक्शनर्स एसोसिएशन (NCA) की मानें तो अमेरिका में वेलेंटाइन डे पर अकेले चॉकलेट की बिक्री से हर साल लगभग 4 अरब डॉलर का राजस्व प्राप्त होता है।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
17 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
18 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
19 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
19 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
21 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
22 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines