US Federal Reserve: अमेरिका में महंगाई चरम पर है और इस पर काबू पाने के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक यूएस फेडरल रिजर्व (US Fed) लगातार कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में यूएस फेडरल रिजर्व ने एक बार फिर ब्याज दरों में बड़ा इजाफा किया है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस लगातार दूसरा मौका है जब यूएस फेड ने महंगाई पर लगाम लगाने के लिए लगातार दूसरी बार अपनी पॉलिसी को सख्त करते हुए ब्याज दरों में इजाफा किया है।
इस बढ़ोतरी के बाद अमेरिका में अब ब्याज दर बढ़कर 2.50 फीसदी तक हो गई हैं। इससे पहले फेडरल रिजर्व ने जून में ब्याज दरों में 75 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था।
https://twitter.com/ani_digital/status/1552500754383917056?s=20&t=ug-LUV4RiK3RCWAlF2JcSA
आपको बता दें कि अमेरिका में महंगाई दर 1980 के बाद से सबसे ज्यादा हैं। इस इजाफे के बाद अमेरिका में मंदी की आहट सुनाई देना तय माना जा रहा है। हालांकि, फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने फिलहाल आर्थिक सुस्ती की किसी भी आशंका से इनकार किया है। साथ ही यूएस फेड का कहना है कि महंगाई काबू में नहीं आने पर ब्याज दरों में फिर इजाफा किया जा सकता है।
अमेरिकी केंद्रीय बैंक यूएस फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी के अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक नैस्डैक, डाउ जोंस और एनवाईएसई में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स बाजार में सोने और चांदी के दाम में इजाफा देखने को मिल रहा है। क्रूड ऑयल के दाम भी तेजी के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है।
जानकारों की मानें तो अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी का असर डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत पर भी पड़ सकता है। रुपया पहले ही डॉलर के मुकाबले 80 के आसपास है और डॉलर की मजबूती के बाद विदेशी निवेशकों की बिकवाली और तेज हो सकती है, जिससे रुपये पर असर पड़ना स्वाभाविक है। भारत में भी महंगाई का स्तर अभी भी चिंताजनक स्तर पर है और रिजर्व बैंक अगस्त माह में मौद्रिक नीति की समीक्षा के दौरान ब्याज दरों में तीसरी बार बढ़ोतरी कर सकता है।
संबंधित खबरें
पहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
40 mins agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
3 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
5 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
20 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
20 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
23 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
1 day agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
1 day agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines