हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

UPI Scam: 2024 में बढ़े इन 5 तरह के UPI फ्रॉड, आंकड़े दे रहे गवाही, कैसे रहें सुरक्षित?

UPI Scam: दिल्ली पुलिस ने एक डेटा शेयर किया है, जिसमें बताया गया कि 2024 में यूपीआई स्कैम तेजी से बढ़े हैं। यहां हम कुछ टिप्स शेयर कर रहें हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPI Payment

UPI Scam Increased in 2024: पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन पेमेंट की मांग तेजी से बढ़ी है। आसान और सुविधाजनक होने के कारण भारत में ज्यादातर लोग कैश पेमेंट के बजाय यूपीआई पेमेंट करना पसंद करते हैं। यूपीआई की बात करें तो यह भारत सरकार द्वारा बनाया गया एक सिस्टम है, जिसकी मदद से आप केवल एक ऐप के जरिए अपने सभी बैंक अकाउंट को मैनेज कर सकते हैं।

इसके अलावा आप कहीं भी और किसी को भी बस कुछ सेकेंड में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। मगर टेक्नोलॉजी के बढ़ने के साथ-साथ उससे जुड़े खतरे भी बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक डेटा शेयर किया, जिससे पता चला है कि 2024 में UPI फ्रॉड बढ़ गए हैं। यहां हम जानेंगे कि ये फ्रॉड किस तरह के हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

मिली 25000 से ज्यादा शिकायतें

2024 के खत्म होने में केवल कुछ ही महीने बचे हैं। दिल्ली पुलिस के नए डेटा में पता चला है कि केवल जून 2024 तक 25,924 UPI  फ्रॉड से जुड़े मामलों की शिकायत दर्ज की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने ये भी बताया कि इसके लिए फ्रॉड करने वाले लोग कई अलग-अलग तरीको का इस्तेमाल करते हैं। ये तरीके दिखने में बहुत सामान्य से हैं, लेकिन लोगों ने इसके कारण लाखों रुपये का नुकसान झेला है।

इन तरीकों से होते हैं फ्रॉड

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि UPI फ्रॉड के लिए स्कैमर्स किन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। यहां हम उस सभी को लिस्ट कर रहे हैं-

  • फेक पेमेंट स्क्रीनशॉट– इसमें स्कैमर्स पेमेंट की एक फेक रिसीट की फोटो बनाते हैं और लोगों के भेजकर पैसे वापस भेजने के लिए कहते हैं।
  • दोस्त के नाम पर स्कैम– ये भी एक बहुत ही कॉमन तरीका है, जिसमें स्कैमर्स आपके मुश्किल में पड़े किसी दोस्त या रिश्तेदार होने का दावा करते हैं और इमरजेंसी में पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं।
  • फेक UPI QR कोड– अगर आप किसी फेक यूपीआई QR कोड को स्कैन कर लेते हैं, तो यह किसी वेबसाइट या ऐप के जरिए आपके  UPI क्रेडेंशियल चुरा सकते हैं।
  • स्क्रीन मॉनिटरिंग ऐप– इसमें स्कैमर्स किसी ऐप के जरिए आपके UPI पिन और OTP को हासिल करने के लिए स्क्रीन रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल करते हैं।
  • रिक्वेस्ट फ्रॉड– इसमें स्कैमर्स किसी जानी-मानी और वैलिड यूनिट से होने का दिखावा करते हैं और आपके ट्रांजैक्शन संबंधी समस्या को दूर करने का दावा करते हैं।

यह भी पढ़ें – महंगा क्यों हुआ टमाटर? 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा, जानिए कब घटेंगे दाम और कैसे

कैसे रहें सुरक्षित

  • किसी भी स्क्रीनशॉट को दो बार चेक करें और अगर कोई संदेह हो तो उसका उपयोग न करें।
  • अगर कोई आपके दोस्त या परिवार वाला होने का दावा करके पैसे की मांग करता है तो पहले एक बार उस सदस्य को कॉल करें और स्थिति की जांच करें।
  • किसी लिंक या मैसेज में आए क्यूआर कोड को स्कैन न करें।
  • किसी के साथ भी अपनी पर्सनल डिटेल जैसे बैंक अकाउंट पिन, यूपीआई पिन या OTP शेयर न करें।
  • किसी भी ऐप को केवल गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें