UPI Link Credit Card use and Benefits: आज के समय में ज्यादा से ज्यादा लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिस प्रक्रिया और भी ज्यादा आसान बनाने के लिए यूपीआई का इस्तेमाल किया जाता है। गूगल पे, फोन पे, पेटीएम जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लेनदेन करना यूपीआई के जरिए आसान हो जाता है। पहले जहां ये सिर्फ डेबिट कार्ड या बैंक अकाउंट से लिंक किया जाता था, अब इसे क्रेडिट कार्ड से भी लिंक किया जा सकता है।
जी हां, क्रेडिट कार्ड से भी यूपीआई को लिंक किया जा सकता है। ऐसे में आपके लिए शॉपिंग से लेकर कोई ईएमआई भरना या किसी तरह का लेनदेन करना आसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि क्या यूपीआई से क्रेडिट कार्ड को लिंक करना सही रहेगा?
आप क्यों करते हैं क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल?
आमतौर पर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कई लोग ऐसी स्थिति में करते हैं जब उन्हें कहीं तत्काल में पेमेंट करनी पड़ती है, लेकिन उनकी सैलरी या अन्य तरह से पैसे आने में कुछ दिन का समय होता है। इसके अलावा ऑनलाइन शॉपिंग या अन्य तरह से क्रेडिट कार्ड का यूज करके मिलने वाले कैशबैक और रिवॉर्ड प्वाइंट बेनिफिट्स के लिए भी यूजर्स कार्ड का इस्तेमाल करते हैं।
क्या UPI से Credit Card को लिंक करना सही?
वैसे तो आप कई तरह से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके फायदा उठा सकते हैं, लेकिन हद से ज्यादा बेनिफिट्स उठाने के चक्कर में बस आप अपना नुकसान न कर लें। कई यूजर्स कैशबैक या अन्य ऑफर्स के चक्कर में ये भूल जाते हैं कि क्रेडिट कार्ड एक तरह का डिजिटल उधार होता है जो बाद में चुकाना पड़ता है। इसे लेकर की कई लापरवाही आपको कर्जदार भी बना सकती है। सही समय पर क्रेडिट कार्ड का भुगतान न किया गया तो आप पर ब्याज लग सकता है, जिससे असल की जगह आपको एक्सट्रा भी पे करना पड़ सकता है।
इसलिए बस क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने के बाद इस्तेमाल करते समय ये जरूर ध्यान रखें कि आप बैंक से उधार लेते हुए किसी को भुगतान कर रहें, जिसके पैसे आपको बाद में चुकाने हैं। जबकि, डेबिट कार्ड से कटने वाले पैसे सीधे आपके सेविंग, सैलरी या करंट अकाउंट से कट रहे हैं।
UPI से Credit Card को लिंक करने के 3 फायदे
1. फटाफट ट्रांजैक्शन- क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करके आप इंस्टेंटली पेमेंट कर सकेंगे। एक बार बस आपको अपने डिजिटल पेमेंट ऐप में जाकर क्रेडिट कार्ड को एड करके यूपीआई से लिंक करना होगा, जिसके बाद आपके लिए किसी को भी भुगतान करना आसान होगा।
2. ऑनलाइन और ऑफलाइन सुविधा- क्रेडिट कार्ड से यूपीआई को लिंक करके आप आसानी से ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। ऐसे में आपके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका अपना कर पेमेंट करना आसान हो सकेगा।
3. कैशबैक एंड रिवॉर्ड प्वाइंट- ऐसे कई बैंक और क्रेडिट कार्ड प्रोवाइडर्स हैं जो अपने ग्राहकों को ऑनलाइन भुगतान करने पर कैशबैक के साथ रिवॉर्ड प्वाइंट का फायदा देते हैं। यूपीई से क्रेडिट कार्ड को लिंक करके आपके लिए इन ऑफर्स का फायदा उठाना आसान हो सकता है।
4. सिक्योर ट्रांजैक्शन- क्रेडिट कार्ड को सिक्योरिटी फीचर्स के साथ प्रदान किया जाता है, जिसकी सिक्योरिटी अधिक बढ़ाने के लिए आप इसे यूपीआई से लिंक कर सकते हैं। इस तरह से क्रेडिट कार्ड का यूपीआई से लिंक करके ट्रांजैक्शन करना सिक्योरिटी को बढ़ाता है।
कैसे यूपीआई से लिंक करें क्रेडिट कार्ड?
क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने के लिए आपको डिजिटल पेमेंट ऐप पर जाना होगा। यहां ऑप्शन्स में आपको Payment Methods का एक ऑप्शन दिखेगा, जिसे चुनकर आप क्रेडिट कार्ड को एड कर सकते हैं। क्रेडि कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट और सीवीवी जैसी डिटेल्स को आपको एड करना होगा। इस तरह से यूपीआई से आपका क्रेडिट कार्ड लिंक हो सकेगा।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
19 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
19 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
20 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
21 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
22 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
23 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines