UPI ATM Cash Withdrawl Process: बदलते समय के साथ-साथ टेक्नोलॉजी में कई तरह के नए-नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बैकिंग सेक्टर में भी टेक्नोलॉजी से संबंधित बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में भारत में पहला यूपीआई एटीएम शुरू किया गया है। इसके जरिए आप बिना डेबिट या क्रेडिट कार्ड यूज किए पैसे निकाल सकते हैं। इससे पहले आरबीआई द्वारा बिना इंटरनेट के यूपीआई पेमेंट की सुविधा को शुरू किया गया था। वहीं, अब इसके अपडेट को लाते हुए नया फीचर जोड़ा गया है। आइए जानते हैं कि कैसे आप बिना डेबिट या क्रेडिट कार्ड के पैसे निकाल सकेंगें?
हिताची ने लॉन्च किया एटीएम
खबरों की मानें तो यूपीआई एटीएम की सुविधा के आने से पैसे निकालने की लिमिट भी बढ़ सकती है। हालांकि, इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हिताची पेमेंट सर्विसेज द्वारा एनपीसीआई के साथ मिलकर यूपीआई एटीएम को लॉन्च किया गया है। ऐसे में ग्राहक डेबिट या क्रेडिट कार्ड के बिना यूपीआई की मदद से कैश निकाल सकेंगे।
यूपीआई के जरिए कैश निकासी की सुविधा
हाल ही में आरबीआई की ओर से भी एक सर्कुलर जारी किया गया था जिसमें उन्होंने कैश निकासी की सुविधा की जानकारी दी थी। इसके मुताबिक सभी बैंक, एटीएम नेटवर्क, एटीएम ऑपरेटर्स अपने ATM पर इंटर ऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल (Inter operable cardless cash withdrawal) की सुविधा देंगे। हालांकि, इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपके पास यूपीआई ऐप का होना जरूरी है।
कैसे निकालें UPI ATM से कैश?
- बिना डेबिट और क्रेडिट कार्ड के आप एटीएम से पैसे निकालना चाहते हैं तो पहले एटीएम मशीन के पास जाएं।
- एटीएम मशीन की स्क्रीन पर आपको यूपीआई कैश निकासी का ऑप्शन शो होगा, उसे चुनें।
- इसके बाद उतना अमाउंट दर्ज करें, जितना पैसा आप निकालना चाहते हैं।
- अब स्क्रीन पर सिंगल यूज डायनेमिक क्यूआर कोड शो होगा।
- इसे अपने यूपीआई ऐप का इस्तेमाल करके स्कैन करें।
- इसके बाद यूपीआई पिन को एंटर करें।
- इस तरह से आप आसानी से एटीएम के जरिए पैसे निकाल सकेंगे।
SBI के पास पहले से है ये सुविधा
आपको जानकारी के लिए बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से पहले से ही बिना डेबिट कार्ड के कैश निकालने की सुविधा दी जाती है। वहीं, अब हिताची की ओर से यूपीआई एटीएम लॉन्च किया गया है जो ग्राहकों को बिना कार्ड के पैसे निकालने की सुविधा देता है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
7 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
8 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
10 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
12 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
12 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
14 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
15 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines