Taxpayer To Farmer Can Get Relief in Budget 2024 : इस बार आम बजट जुलाई में पेश किया जाएगा। इसे लेकर आम इंसान को काफी उम्मीदें हैं। वहीं एक्सपर्ट भी मान रहे हैं कि इस बार बजट में आम लोगों को राहत दी जा सकती है। इसमें इनकम टैक्स में छूट से लेकर किसानों की आय बढ़ाने तक शामिल है। इनकम टैक्स में छूट को लेकर हाल ही में सरकार की तरफ से भी राहत के संकेत मिले हैं। हालांकि ऐसा कोई आधाकारिक बयान नहीं आया है। एक्सपर्ट का मानना है कि इस बार बजट में सरकार आम आदमी को खुशखबरी दे सकती है।
बजट में मिल सकती हैं ये 5 राहत
1. इनकम टैक्स में छूट
माना जा रहा है कि सरकार बजट में टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दे सकती है। नई व्यवस्था के अनुसार टैक्स छूट की सीमा को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जा सकता है। यही नहीं, ऐसे लोग जिनकी सालाना कमाई 5 लाख से 15 लाख रुपये है, वे अभी 5 से 20 फीसदी की टैक्स कैटेगिरी में आते हैं। कमाई के लिहाज से यह दर काफी ज्यादा है। ऐसे में सरकार टैक्स दर में बदलाव कर सकती है।
2. टैक्स स्लैब में बदलाव
बजट में इनकम टैक्स स्लैब में भी बदलाव किए जा सकते हैं। हालांकि माना जा रहा है कि स्लैब में बदलाव सिर्फ नई व्यवस्था के तहत होंगे। इस समय नई व्यवस्था में कुल 6 स्लैब हैं। इन्हें कम करके 5 किया जा सकता है। दूसरे स्लैब में अगर बदलाव नहीं होता है तो 5 से 9 लाख रुपये सालाना इनकम वालों को धारा 87A के अंतर्गत इनकम टैक्स में छूट दी जा सकती है।
बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।
3. बढ़ सकती है किसानों की आमदनी
सरकार छोटे किसानों को भी बजट में राहत दे सकती है। यह राहत न्यूनतम जॉब गारंटी प्रोग्राम के तहत दी जा सकती है। इस प्रोग्राम के तहत अभी किसानों को 6 हजार रुपये की जॉब गारंटी दी जाती है। सरकार बजट में इसे बढ़ाकर 8 हजार रुपये कर सकती है। वहीं महिला किसानों को भी दिए जाने वाला आर्थिक सहयोग बढ़ाया जा सकता है।
4. सब्सिडी में भी बढ़ोतरी की उम्मीद
सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी को बढ़ाया जा सकता है। माना जा रहा है कि बजट में सरकार कुकिंग गैस के लिए दी जाने वाली डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) जैसी स्कीम में सब्सिडी को बढ़ा सकती है। साथ ही ऐसी कुछ और स्कीम शुरू कर सकती है जिससे आम इंसान को सीधा फायदा हो।
5. महिलाओं के लिए अतिरिक्त मेडिकल सुविधा
सरकार का फोकस महिलाओं की हेल्थ पर भी रहेगा। उम्मीद की जा रही है कि सरकार पब्लिक हॉस्पिटल के लिए फंड बढ़ा सकती है। साथ ही महिलाओं की हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए सुविधाओं को बढ़ा सकती है। बजट में महिलाओं को फ्री हेल्थ चेकअप की सुविधा दी जा सकती है या इसमें सब्सिडी दी जा सकती है।
यह भी पढ़ें : बजट में मिलेगी खुशखबरी! नई व्यवस्था से ITR फाइल करने वालों को मिल सकती है छूट, स्लैब में हो सकता है बदलाव
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
14 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines