Union Budget 2024: पुरानी टैक्स व्यवस्था में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स इस तरह के अनुमानों से भरी पड़ी हैं। माना जा रहा है कि सरकार इस बजट में 10 लाख से ज्यादा की कमाई करने वालों को बड़ी राहत दे सकती है। इसके लिए 10 लाख रुपये से ज्यादा की सालाना आय पर 30 फीसदी टैक्स को कम किया जा सकता है।
पुरानी टैक्स व्यवस्था
पुरानी टैक्स व्यवस्था में 2.5 लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर कोई टैक्स का भुगतान नहीं करना होता है। वहीं सालाना इनकम 2.5 लाख से 5 लाख रुपये तक है तो 5 फीसदी के हिसाब से टैक्स चुकाना होता है। 5 लाख से 10 लाख रुपये तक की इनकम पर 20 फीसदी के हिसाब से टैक्स देना होता है। अगर 10 लाख से ज्यादा की सालाना आय है तो 30 फीसदी के हिसाब से टैक्स लगता है। माना जा रहा है कि इस बार टैक्स स्लैब में बदलाव हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः कैसे और कहां देख सकेंगे बजट लाइव! कितने बजे होगा पेश, जानिए सभी सवालों के जवाब
बैंक बाजार का नया टैक्स स्लैब
बैंक बाजार का नया टैक्स स्लैब प्रस्ताव है कि अगर किसी व्यक्ति की सालाना आय 18 लाख रुपये से ज्यादा है तो उसे 30 प्रतिशत टैक्स नहीं देना होगा। मौजूदा समय में टैक्स व्यवस्था के तहत 10 लाख रुपये से ज्यादा की सालाना इनकम पर 30 प्रतिशत का टैक्स लागू होता है। ऐसे में अगर टैक्स स्लैब में यह बदलाव होता है तो 18 लाख रुपये तक सालाना इनकम पर 30 प्रतिशत तक टैक्स नहीं देना होगा। हालांकि देखना होगा कि सरकार क्या फैसला लेती है।
लोक-लुभावन नहीं होता निर्मला सीतारमण का बजट
हालांकि निर्मला सीतारमण का कोई भी बजट आम आदमी के लिए लोक लुभावन नहीं रहा है। लेकिन लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद यह माना जा रहा है कि सीतारमण मध्यम वर्ग के लिए फ्रेंडली बजट पेश करती हैं। वैसे भी इस साल के अंत में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सरकार राजकोषीय घाटे की चिंता करने के साथ आम लोगों को राहत देने पर फोकस कर सकती है।
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 hr agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
2 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
3 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
5 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
5 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
6 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
7 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines