कुमार गौरव, नई दिल्ली: बेरोजगारी दर पर मचे हंगामे के बीच सरकार ने बेरोजगारी दर का आंकड़ा पेश किया है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन साल से बेरोजगारी दर लगातार कम हो रही है। 2019-20 में 4.8 फीसदी बेरोजगारी दर के मुकाबले, 2020-21 में बेरोजगारी दर 4.2 प्रतिशत थी। वहीं 2021-22 में बेरोजगारी दर घटकर 4.1 फ़ीसदी हो गई है।
सरकार ने अलग-अलग एज ग्रुप के हिसाब से बेरोजगारी दर का आंकड़ा बताया है। 15-29 उम्र वर्ग में बेरोजगारी की दर सबसे अधिक रही है । 2019-20 में ये आंकड़ा 15 प्रतिशत थी, 20-21 में ये आंकड़ा रहा है 12.9 फीसदी, वहीं 2021-22 में इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान बेरोजगारी दर का आंकड़ा 12.4 फीसदी रहा है।
शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से अगर देखें तो सबसे अधिक बेरोजगारों की संख्या डिप्लोमा होल्डर्स की है। 2021-22 में डिप्लोमा होल्डर्स बेरोजगारों की संख्या 13 फीसदी रही। वहीं इसी दौरान 14.9 फीसदी ग्रेजुएट बेरोजगार हैं। इसके अलावा इसी दौरान पोस्ट ग्रेजुएट एंड उसके ऊपर तक की डिग्री वाले 11.4 फीसदी लोग बेरोजगार हैं।
सरकार ने संसद में ये जवाब दिया है और दावा किया है कि केंद्र सरकार लगातार सरकारी नौकरी में खाली पड़े पदों को भर रही है। इसके लिए देश भर में कई रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रधानमत्री खुद शरीक हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
4 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
5 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
6 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
7 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
8 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
12 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
12 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
13 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines