Aadhaar Card update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपने आधार कार्ड को अपडेट करने के उद्देश्य से ईमेल या WhatsApp पर पहचान या पते के प्रमाण दस्तावेज साझा करने के खिलाफ एहतियाती चेतावनी जारी की है। प्राधिकरण के अनुसार, इसके लिए कभी भी यह आवश्यक नहीं है कि कोई भी इस तरह से अपने दस्तावेजों का खुलासा करे और ईमेल और WhatsApp पर मागें जा रहे दस्तावेजों के पीछे धोखाधड़ी छिपी हो सकती है। UIDAI ने ईमेल जैसे साधनों के पीछे बैठे साइबर अपराधियों से बचने को लेकर सलाह जारी की है।
आधार जारी करने वाली संस्था ने X पर पोस्ट किया, ‘UIDAI आपसे कभी भी अपने #Aadhaar को ईमेल या WhatsApp पर अपडेट करने के लिए अपने POI/POA दस्तावेज साझा करने के लिए नहीं कहता है। आप अपने आधार को #myAadhaarPortal के माध्यम से ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं या फिर अपने नजदीकी आधार केंद्रों पर जाएं और अपडेट कराएं।’
UIDAI ने सलाह दी है कि सभी आधार संख्या धारकों को अपने डेटा की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए नामांकन की तारीख से हर दस साल में कम से कम एक बार अपने दस्तावेजों को आधार में अपडेट करना चाहिए। ऐसा करने के लिए UIDAI ने नेटिज़न्स के लिए आधार कार्ड दस्तावेजों के मुफ्त अपडेशन की सुविधा भी शुरू की है। वहीं, लोग आधार दस्तावेजों को 14 सितंबर तक बिना किसी शुल्क के अपडेट कर सकते हैं।
निःशुल्क फैसिलिटी विशेष रूप से myAadhaar पोर्टल पर मिलेगी। हालांकि, यदि आप आधार केंद्रों पर जाकर काम कराते हो तो 50 रुपये का शुल्क लगेगा।
फ्री में अपेडट कैसे करें?
भारतीय निवासी https://myaadhaar.uidai.gov.in/portal पर लॉग इन करके मुफ्त सेवा का उपयोग कर सकते हैं। एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
इसके अलावा, उपयोगकर्ता ‘Document Update’ पर जा सकते हैं, अपनी जानकारी को सत्यापित कर सकते हैं और अपनी जानकारी को दोबारा सत्यापित करने के लिए दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। सुविधा का लाभ उठाने के लिए, आधिकारिक वेबसाइट पर पहचान और पते का प्रमाण जमा करना होगा।
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
6 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
6 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
8 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
8 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
10 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
16 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
19 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
20 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines