रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज को कम कर दिया है। इससे FD अब पहले जितनी आकर्षक नहीं रही है। दूसरे शब्दों में कहें तो बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट से होने वाली कमाई कम हो गई है। हालांकि, कुछ बैंक हैं, जहां FD अब भी फायदे का सौदा बनी हुई है। ऐसा इसलिए कि वहां ब्याज दूसरों के मुकाबले कुछ अधिक है। चलिए ऐसे ही टॉप 5 बैंकों के बारे में जानते हैं।
1 साल की अवधि वाली FD
यदि आप एक वर्ष की अवधि के लिए FD करवा रहे हैं, तो बंधन बैंक सबसे ज्यादा 8.05% की ब्याज दर प्रदान करता है। इस पीरियड के लिए इंडसइंड बैंक और यस बैंक में ब्याज दर 7.75% है। जबकि आरबीएल बैंक 7.5% की दर से ब्याज देता है और कर्नाटक बैंक में ब्याज दर 7.25% है।
2 साल की अवधि वाली FD
2 साल की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए RBL बैंक 7.8% की ब्याज दर प्रदान करता है। अगर आप इंडसइंड बैंक में FD करवाते हैं, तो इस पीरियड पर आपको 7.75% की दर से ब्याज मिलेगा। DCB बैंक में ब्याज दर 7.5%, केनरा बैंक में 7.3% और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 7.25% है।
3 साल की अवधि वाली FD
अगर आप तीन साल के लिए FD करवा रहे हैं, तो DCB बैंक और RBL बैंक में आपको 7.5% की दर से ब्याज मिलेगा। जबकि केनरा बैंक में ब्याज दर 7.4%, इंडसइंड बैंक और यस बैंक में 7.25% है।
5 साल की अवधि वाली FD
5 साल की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए DCB बैंक 7.4% की दर से ब्याज देता है। धनलक्ष्मी बैंक, इंडसइंड बैंक और यस बैंक में ब्याज दर 7.25% है। वहीं फेडरल बैंक 7.10% ब्याज दर प्रदान करता है।
कई बैंकों ने घटाईं दरें
रेपो रेट में कटौती के बाद कई बैंकों ने FD पर ब्याज दरें घटाई हैं। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), यस बैंक, केनरा बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इक्विटास, बैंक ऑफ इंडिया, HDFC बैंक और शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक आदि शामिल हैं। दरअसल, बैंक आमतौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिक ब्याज देकर उसे इसलिए आकर्षक बनाते हैं, ताकि लोग बैंकों में ज्यादा से ज्यादा पैसा रखें और उससे बैंक अपनी आर्थिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चला सकें। जब आरबीआई रेपो रेट में कटौती करता है, तो बैंक उससे कम लागत पर धन उधार ले सकते हैं। ऐसे में बैंकों को धन आकर्षित करने के लिए हाई रिटर्न की पेशकश की खास आवश्यकता नहीं रहती। इस वजह से वह FD पर ब्याज दरें कम कर देते हैं।
यह भी पढ़ें – किस उम्र में नौकरी जाने का खतरा ज्यादा? बॉम्बे शेविंग के सीईओ ने बताई उम्र
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
42 mins agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
3 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
9 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
9 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
10 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
10 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
12 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
12 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines