Tomato Prices Hike: अगर आप सब्जियां खरीदने बाजार जाते हैं तो आपको ये अनुमान तो होगा कि पिछले कुछ दिनों में सब्जियों के दाम अचानक बढ़ गए हैं. खासकर टमाटर के दाम में जोरदार उछाल आया है. जो टमाटर 30 रुपये किलो के हिसाब से मिल रहा था, अब उसके लिए लोगों को 60 से 70 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं. इसका असर उनकी थाली और उनकी जेब पर दिखने लगा है. जो लोग 1 किलो टमाटर की खरीदारी करते थे, वे अब आधे किलो में ही काम चला रहे हैं.
भारतीय रेल में क्या शराब के साथ यात्रा कर सकते हैं? जानें रेलवे के नए नियम
सरकारी डेटा की मानें तो एक महीने के भीतर अलग-अलग राज्यों में टमाटर के रिटेल दाम 25% से 100% तक बढ़ गए हैं. होलसेल दाम पर बात करें तो ये भी बढ़े हैं. टमाटर का मुख्य सप्लायर महाराष्ट्र में 45% और दिल्ली, जो उत्तर भारत का सबसे बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन हब है, यहां 26% इजाफा देखा जा रहा है.
कई जगहों पर, अच्छी क्वालिटी वाले टमाटर अब लगभग 80 रुपये प्रति किलो पर बिक रहे हैं. ट्रेडर्स का कहना है कि चल रहे शादियों के मौसम और आने वाले साल के आखिर के त्योहारों की वजह से ज्यादा डिमांड होने से कीमतें शायद ज्यादा रहेंगी.
वैसे देखा जाए तो अक्टूबर का महीना सब्जियों के लिहाज से अच्छा बीता. अक्टूबर में टमाटर की महंगाई -42.9% रही, जबकि प्याज और आलू की महंगाई क्रमशः -54.3% और -36.6% रही. लेकिन अब तस्वीर बदलती दिख रही है और इसके पीछे की वजह से सप्लाई में कमी. सप्लाई में रुकावट के कारण अब यह ट्रेंड बदल रहा है. पिछले हफ्ते कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात से आजादपुर मंडी में ट्रकों की आवक आधे से ज्यादा कम हो गई है.
बारिश ने बरबाद की फसल:
पिछले कुछ समय से हो रही बारिश के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. लिहाजा फसल ठीक नहीं होने से सप्लाई पर असर हुआ है और इसका असर थाली पर भी दिख रहा है.
संबंधित खबरें
रिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
43 mins agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
2 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
3 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
3 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
4 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
5 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
22 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines