Highest Tax in the World : दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां के नागरिकों को भारत से ज्यादा टैक्स देना पड़ा है। भारत में जहां टैक्स चुकाने की अधिकतम दर 30 फीसदी है तो कई देशों में यह दर 60 फीसदी तक है। इतना टैक्स देने के बाद भी वहां के लोग काफी खुश हैं। इसका कारण है कि उनकी सरकार अपने नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देती है।
इन देशों में लिया जाता है इतना टैक्स
आइवरी कोस्ट अपने नागरिकों से 60 फीसदी इनकम टैक्स लेता है। वहीं फिनलैंड 56.95 फीसदी इनकम टैक्स वसूलता है। ज्यादा टैक्स के मामले में पड़ोसी देश जापान भी पीछे नहीं है। जापान अपने नगारिकों से करीब 55.97 फीसदी तक इनकम टैक्स लेता है। डेनमार्क भी 56 फीसदी टैक्स लेता हैं। इन देशों के अलावा ऑस्ट्रिया 55 फीसदी, स्वीडन करीब 53 फीसदी और बेल्जियम 50 फीसदी तक इनकम टैक्स लेता है।
ज्यादा टैक्स चुकाने के बावजूद इन देशों के लोग खुश रहते हैं।
सरकार से मिलने वाली सुविधाओं से हैं बेहद खुश
आधे से ज्यादा सैलरी इनकम टैक्स चुकाने में चले जाने के बावजूद ये लोग काफी खुश रहते हैं। इसका कारण है कि इनकी सरकार बदले में इन्हें काफी सुविधाएं देती है।
- फिनलैंड अपने नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा के तहत राष्ट्रीय पेंशन देता है। यह पेंशन 16 साल से ज्यादा के हर उस शख्स को मिल सकती है जिसे इसकी जरूरत होती है। साथ ही रिटायरमेंट के बाद एम्प्लॉई पेंशन स्कीम के तहत सरकार पेंशन भी देती है। यही नहीं, फिनलैंड सरकार अपने देश के हर नागिरक को हेल्थ इंश्योरेंस भी देती है जिससे हर शख्स का फ्री में इलाज हो सके। लोगों को बेरोजगारी इंश्योरेंस भी मिलता है। रोजगार जाने पर इसका फायदा मिलता है। इनके अलावा और सुविधाएं मिलती हैं।
- ज्यादा टैक्स लेने वाले कई देश अपने नागरिकों के दिव्यांग होने पर उनके सभी प्रकार के खर्चे उठाती है। इनमें उनका इलाज, रहना और खाना-पीना शामिल होता है।
दुनिया में सबसे ज्यादा खुश लोग रहते हैं फिनलैंड में
ज्यादा टैक्स देने के बावजूद भी फिनलैंड के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा खुश रहते हैं। इस साल मार्च में आई संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के खुशहाल देशों में फिनलैंड पहले स्थान पर था। रिपोर्ट के मुताबिक फिनलैंड के लोगों की खुशी के कारणों में सामाजिक सुरक्षा, कम भ्रष्टाचार अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं और सरकारी संस्थाओं पर भरोसा था। अगर भारत की बात करें तो इस रैंकिंग में भारत का स्थान 126वां है। एक ट्रेंड के मुताबिक भारत में वे लोग ज्यादा खुश रहते हैं जिनके पास ज्यादा पैसा होता है।
यह भी पढ़ें : इनकम टैक्स की धारा 80C के बारे में कितना जानते हैं आप? ITR में मिलती है तगड़ी छूट
यह भी पढ़ें : ITR: Form 16 के अलावा ये फॉर्म भी जरूर चेक करें, नहीं तो आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
1 hr agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
2 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
4 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
5 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
5 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
6 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
8 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
9 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
10 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines