Tesla india launch: भारत आने वाली है Musk की Tesla, चीन को लगेगा एक और झटका…जी, भारत देश इस समय अपनी पॉलिसी की जरिए विश्व गुरू बनने की राह पर है। पहले एपल भारत में आकर प्रोडक्शन कर रहा है और अब मस्क की टेस्ला की भी एंट्री देश में जल्दी होने जा रही है। इसी के साथ चीन की भी परेशानी बढ़ गई है, वो इसलिए क्योंकि अब अमेरिकी कंपनियों ने चीन से बाहर निकलना शुरू कर दिया है। वहीं भारत के अंदर 140 करोड़ लोगों का मार्केट, शानदार पॉलिसी को देखते हुए यहां अपनी फैक्ट्री लगाना शुरू कर रहे हैं।
इस महीने आ सकती है मस्क की पहली टेस्ला
ET की खबर के अनुसार देश की सरकार जनवरी 2024 में टेस्ला को भारत में लाने की पूरी कोशिश में है। सोमवार को ईवी मैन्युफैक्चरिंग के मुद्दे पर हाई लेवल मीटिंग भी हुई थी, जिसमें ईवी मैन्युफैक्चरिंग के नियमों में बदलाव की बातें सामने आई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि टेस्ला की राह आसान करने के लिए नियम में बदलाव किए जा सकते हैं।
टैक्स में मिल सकती है छूट
इससे पहले जून में एलन मस्क के साथ पीएम मोदी ने मीटिंग की थी, जब वो यूएस के दौरे पर थे। उसके बाद से लगातार ईवी मैन्युफैक्चरिंग पर सरकार का फोकस रहा है। मामला ये है कि टेस्ला चाहती है कि सरकार अपना सप्लाई चेक इकोसिस्टम लेकर आए। वहीं इंपोर्ट ड्यूटी को भी 60 से 40 फीसदी की जाए। बताया जा रहा है कि सरकार अब इस बदलाव के लिए तैयार दिख रही है।
यह भी पढ़ें- Adani के लिए बजी खतरे की घंटी, धड़ाम हुई कंपनी!
पॉलिसी में बदलाव सभी के लिए
पॉलिसी में बदलाव को लेकर कहा जा रहा है कि ये चेंज सभी कंपनियों के लिए होंगे, सिर्फ टेस्ला के लिए नहीं। ऐसे में और भी विदेशी कंपनी इन बदलावों का फायदा उठा सकती हैं। इससे देश में EV सेगमेंट में कमाल की ग्रोथ देखी जा सकती है। घरेलू कंपनियों के लिए भी विदेशी कंपनी से मैन्युफैक्चरिंग में मदद मिल सकती है।
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
14 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
15 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
16 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
17 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
18 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
20 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
21 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
21 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
22 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines