Tesla CEO Elon Musk Lawsuit : टेस्ला कंपनी के CEO एलन मस्क एक बार फिर से विवादों में फंस गए हैं। उन पर उनकी कंपनी के एक शेयर होल्डर ने इनसाइडर ट्रेडिंग का आरोप लगाते हुए केस दायर किया है। शेयर होल्डर ने आरोप लगाया है कि एलन मस्क ने कई हजार करोड़ रुपये की इनसाइडर ट्रेडिंग की और अपने निवेशकों को धोखे में रखा। साथ ही उस शेयर होल्डर ने एलन पर और भी कई आरोप लगाए हैं। इन आरोपों पर एलन की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। कंपनी के अंदर या बाहर का शख्स जब कंपनी से जुड़ी अंदर की खबर के आधार पर शेयर खरीदता या बेचता है तो इसे इनसाइडर ट्रेडिंग कहा जाता है। इससे आम निवेशकों को नुकसान होता है जबकि इनसाइडर ट्रेडिंग करने वाला फायदा उठा लेता है।
जानें, क्या है मामला
एलन की कंपनी टेस्ला में कई इन्वेस्टर की रकम लगी है। इसमें एक हैं माइकल पैरी। माइकल ने एलन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इनसाइडर ट्रेडिंग की और 7.5 बिलियन डॉलर (करीब 62 हजार करोड़ रुपये) से ज्यादा के शेयर बेच डाले। माइकल ने कहा कि एलन को इस बात की अंदरूनी जानकारी थी कि उनकी कंपनी के प्रोडक्शन में गड़बड़ है जिसके चलते कंपनी समय पर कार डिलिवर नहीं कर पा रही है। एलन को इस बात की भी जानकारी थी टेस्ला 2022 की चौथी तिमाही में अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएगी। यही कारण है कि उन्होंने साल 2022 में 7.5 बिलियन डॉलर यानी 62 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेच दिए थे।
Elon Musk
ट्विटर खरीदने के लिए शेयर बेचने का आरोप
माइकल ने केस फाइल करते समय एलन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने टेस्ला में अपने पद का दुरुपयोग किया और नियमों को तोड़ा। इससे उन्होंने कंपनी और शेयर होल्डर के प्रति अपने कर्तव्यों का उल्लंघन किया। माइकल ने आरोप लगाया कि एलन ने 62 हजार करोड़ रुपये के जो शेयर बेचे, उनसे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) को खरीदा था। माइकल ने जज से कहा है कि एलन मस्क ने गैरकानूनी तरीके से इनसाइडर ट्रेडिंग के जरिए जो प्रॉफिट कमाया है, उसे कंपनी को लौटाया जाए।
एलन मस्क पर एक शेयर होल्डर ने केस किया है।
यह भी पढ़ें : Amazon के मालिक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स, जानें मुकेश अंबानी और गौतम अडानी किस पायदान पर
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
ब्लूमबर्ग की बिलेनियर इंडेक्स में शनिवार को एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान बन गए। मस्क की संपत्ति 2023 बिलियन डॉलर (करीब 17 लाख करोड़ रुपये) है। एलन मस्क पहले भी कई बार विवादों में फंसते नजर आए हैं। उन्होंने पिछले महीने OpenAI और कंपनी के CEO सैम ऑल्टमैन पर केस किया था। इसमें उन्होंने सैम पर आरोप लगाया था कि उनकी कंपनी ने अपने कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ा है और अब माइक्रोसॉफ्ट के लिए काम कर रही है। वहीं टेस्ला से छंटनी को लेकर भी एलन मस्क लोगों के निशाने पर आए थे। उन्होंने कहा था कि कंपनी की गाड़ियाें के बिकने की रफ्तार काफी कम है। इस कारण कंपनी की स्थिति अच्छी नहीं है। इसके चलते लोगों को नौकरियों से निकाला जा रहा है।
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
3 mins ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
3 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
4 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
6 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
6 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
6 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
7 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
8 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines