Telangana Rising Global Summit 2025: तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट 2025 के मंच से अडाणी ग्रुप ने राज्य में अपने बढ़ते निवेश और दीर्घकालिक साझेदारी की नई झलक पेश की. समूह ने बताया कि उसने पिछले तीन वर्षों में करीब 10,000 करोड़ रुपये का निवेश तेलंगाना में किया है, जिसमें रक्षा निर्माण, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन एनर्जी और सीमेंट निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं.
अडाणी पोर्ट्स के सीईओ करण अडाणी ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि तेलंगाना आज उन कुछ राज्यों में से है, जहां प्रशासन की पारदर्शिता, त्वरित निर्णय क्षमता और दीर्घ दृष्टि ने उद्योगों के लिए भरोसे का माहौल बनाया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ‘स्पष्ट दृष्टि और आत्मविश्वास’ ने तेलंगाना को निवेश आकर्षण का केंद्र बना दिया है.
कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित कई उद्योगपति और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे.
डिफेंस सेक्टर में नई उड़ान
करण अडाणी ने कहा कि समूह ने हैदराबाद में भारत का पहला लंबी दूरी तक उड़ान भरने वाला UAV (अनमैन्ड एरियल व्हीकल) मैन्युफैक्चरिंग सेंटर शुरू किया है. यह अत्याधुनिक सुविधा न केवल भारतीय सशस्त्र बलों के लिए ड्रोन तैयार कर रही है बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी आपूर्ति कर रही है. इस संयंत्र में 1,500 से अधिक स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है, जबकि सैकड़ों लोग अप्रत्यक्ष रूप से इससे जुड़े हैं.
डिजिटल इंडिया के लिए ग्रीन डाटा सेंटर
अडाणी ग्रुप तेलंगाना में 2,500 करोड़ के निवेश से 48 मेगावॉट का ग्रीन डाटा सेंटर स्थापित कर रहा है. यह केंद्र कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), क्लाउड टेक्नोलॉजी और हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग जैसी उन्नत डिजिटल सुविधाओं का केंद्र बनेगा और तेजी से डिजिटल हो रहे भारत की जरूरतों को पूरा करेगा.
सड़क और लॉजिस्टिक्स को नई दिशा
राज्य की सड़क और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था में भी अडाणी ग्रुप की सक्रिय भूमिका रही है. कंपनी ने ₹4,000 करोड़ के निवेश से 100 किलोमीटर से अधिक हाइवे का निर्माण किया है, जो मन्चेरियल, सूर्यापेट, कोडाड और खम्मम जैसे जिलों को जोड़ते हैं. इन परियोजनाओं ने न केवल कनेक्टिविटी को बेहतर किया है बल्कि रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति दी है.
सीमेंट क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति
राज्य के तेज़ी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर के समर्थन में, अडाणी सीमेंट ने ₹2,000 करोड़ से अधिक का निवेश कर गणेशपहाड़, तंदूर और देवापुर में अत्याधुनिक सीमेंट संयंत्र स्थापित किए हैं. इन इकाइयों की संयुक्त उत्पादन क्षमता 7 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) है, जो तेलंगाना के निर्माण क्षेत्र को नई ऊर्जा देगी.
करण अडाणी के अनुसार, केवल तीन वर्षों में अडाणी ग्रुप ने तेलंगाना में कुल 7,000 से अधिक रोजगार सृजित किए हैं. समूह ने भरोसा जताया कि राज्य सरकार के सहयोग से आने वाले वर्षों में और भी परियोजनाएं शुरू की जाएंगी. करण अडाणी ने अपने भाषण के अंत में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और तेलंगाना सरकार का आभार जताते हुए कहा कि समूह राज्य के विजनरी नेतृत्व के साथ मिलकर विकास के अगले चरण में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है.
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
4 mins ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
11 mins agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
57 mins agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
1 hr agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
15 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
16 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
17 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
19 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
21 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines