हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Super Children Investment Plan: बच्चे के नाम पर हर महीने जमा करें सिर्फ 5,000 रुपये, 20 साल की उम्र तक बन जाएंगे 50 लाख

विज्ञापन

Super Children Investment Plan: महंगाई किस कदर बढ़ रही है, वह बाजारों में जाकर पता चलता है। व्यक्ति जितना कमाता है, उतना ही खर्चा हो जाता है। ऐसे में आगे के लिए पैसे जोड़ पाना बहुत मुश्किल हो जाता है, लेकिन फाइनेंशियल प्‍लानिंग करना जरूरी है। वहीं, बच्चों का भविष्‍य सिक्‍योर करना मां बाप के लिए भी बहुत जरूरी हो जाता है। आज के दौर में पढ़ाई से लेकर शादी तक पर अब काफी खर्चा होता है। ऐसे में किसी टेंशन के बिना आगे की सारी व्यवस्था हो सके, इसके लिए आपको थोड़ा अलर्ट होने की जरूरत है। तो दोबारा इस खबर पर आते हैं और बताते हैं कि अगर आप हर महीने 5,000 रुपए भी अपने बच्चे नाम से निवेश करना शुरू करते हैं, तो जब तक वह 20 की उम्र का होगा, उसके लिए 50,000,00 तक का फंड आप आसानी से बना सकते हैं।

SIP से ऐसे कमाएं पैसा

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) एक निवेश माध्यम है जो निवेशक को नियमित अंतराल पर म्यूचुअल फंड योजना में एक निश्चित राशि का निवेश करने की अनुमति देता है। कृपया ध्यान रखें कि म्यूचुअल फंड योजना का SIP रिटर्न फिक्स्ड या RD के विपरीत तय नहीं होता है। ये बाजार से जुड़े हुए हैं और इसलिए बाजार की गतिविधियों के अनुसार इनमें उतार-चढ़ाव होता है जो अनुमानित रिटर्न को प्रभावित कर सकता है।

SIP के रिटर्न का कैलकुलेशन

कंपाउंडिंग प्रिंसिपल से SIP कैलकुलेटर आपके SIP निवेश की भविष्य की राशि के बारे में बता सकता है। आप जितने अधिक समय तक निवेशित रहेंगे, आपको उतना अधिक लाभ होगा। इसे समझने के लिए आइए एक उदाहरण लेते हैं।

विज्ञापन

SIP में 12 प्रतिशत की अपेक्षित रिटर्न दर से अगर आप 20 वर्षों के लिए 5,000 रुपये का मासिक निवेश करेंगे तो आप 12 लाख रुपये जमा कर लेंगे, लेकिन 12 फीसदी के हिसाब से आपको उसपर 37, 95, 740 रुपये ब्याज मिल जाएगी। इस परिदृश्य में आपके पास 20 सालों में जमा की गई और ब्याज की रकम मिलाकर कुल 49,95,740 रुपये रकम होगी यानी 50 लाख रुपये।

(Disclaimer: म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले खुद स्टडी करें या अपने सलाहकार से परामर्श लें।)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola