Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में सरकार समर्थित लघु बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों को बढ़ाया था। केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) की ब्याज दर 7.60 प्रतिशत से बढ़ाकर 8 प्रतिशत कर दी थी। दूसरी तिमाही में भी सरकार ने ब्याज दरें 8 फीसदी ही रखीं। अब ऐसे में अगर कोई अपनी लड़की के जन्म के बाद सुकन्या समृद्धि योजना खाते में निवेश करना शुरू करता है, तो उन्हें 7.6 फीसदी से 8 प्रतिशत का रिटर्न मिलने की उम्मीद है।
यदि कोई निवेशक अपनी लड़की के जन्म के तुरंत बाद SSY खाते में निवेश करना शुरू कर देता है, तो वह 15 साल तक योगदान देगा क्योंकि कोई भी व्यक्ति अपने सुकन्या समृद्धि योजना खाते में तब तक राशि जमा कर सकता है जब तक कि उसकी बेटी 14 साल की नहीं हो जाती।
कब निकाल सकते हैं पैसे
लड़की के 14 साल की होने के बाद, लड़की के 18 साल की होने पर परिपक्वता राशि का 50 प्रतिशत निकाल सकते हैं। और शेष परिपक्वता राशि लड़की के 21 वर्ष की होने पर निकाली जा सकती है। हालांकि, यदि कोई व्यक्ति अपने SSY खाते से पैसा निकालना उचित नहीं समझता है, तो लड़की के 21 वर्ष की हो जाने के बाद पूरी निकासी राशि ले सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना की परिपक्वता
परिपक्वता के समय अपने पैसे पर लगभग 7.6 प्रतिशत रिटर्न मानते हुए, यदि कोई व्यक्ति 12 किस्तों में प्रति माह ₹12,500 का निवेश करता है, तो निवेशक एक वित्तीय वर्ष में धारा 80 सी के तहत 1.5 लाख रुपये की आयकर लाभ सीमा का उपभोग करने में सक्षम होगा। यदि निवेशक लड़की के 21 वर्ष की होने पर पूरी निकासी करता है, तो SSY परिपक्वता राशि लगभग 63,79,634 रुपये होगी।
इसलिए, यदि कोई निवेशक अपनी बेटी के जन्म के तुरंत बाद सुकन्या समृद्धि योजना खाते में प्रति माह ₹12,500 का निवेश करना शुरू कर देता है, तो लड़की 21 साल की उम्र में करोड़पति बन जाएगी।
आयकर लाभ
जैसा कि ऊपर बताया गया है कि एक निवेशक आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत एक वित्तीय वर्ष में SSY खाते में निवेश किए गए ₹1.50 लाख तक आयकर लाभ का दावा कर सकता है। अर्जित SSY ब्याज और SSY परिपक्वता राशि पर भी 100 प्रतिशत कर छूट होगी। तो, सुकन्या समृद्धि योजना एक EEE निवेश साधन है।
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
2 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
4 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
4 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
8 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
8 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
11 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
13 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
14 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
17 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines