Stock Market News: शेयर बाजार कल उतार-चढ़ाव के बीच लगभग सपाट बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में उछाल देखने को मिला, लेकिन बाद में बढ़त गिरावट में बदल गई। बाजार के लिहाज से एक अच्छी बात यह है कि बीते कुछ दिनों में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली है। मार्केट छोटे-छोटे कदम बढ़ाकर सुधार की तरफ आगे बढ़ रहा है। बुधवार को बाजार बंद होने के बाद कुछ कंपनियों से जुड़ीं बड़ी खबरें सामने आई थीं, जिनके शेयरों में आज एक्शन दिखाई दे सकता है।
Mishra Dhatu Nigam
मिश्र धातु निगम के शेयर कल बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे। 265.40 रुपये के भाव पर मिल रहा यह शेयर आज भी फोकस में बना रह सकता है। दरअसल, कंपनी ने बताया है कि उसके बोर्ड की बैठक 20 मार्च को होने वाली है, जिसमें मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया जा सकता है।
Interglobe Aviation
इंडिगो एयरलाइन शेयर बाजार में इंटरग्लोब एविएशन के नाम से लिस्ट है। कल कंपनी के शेयर में उछाल देखने को मिला था और आज भी इसमें एक्शन नजर आ सकता है। इंडिगो ने बेंगलुरु और थाईलैंड के क्राबी के बीच हर दिन डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने का ऐलान किया है। कंपनी का शेयर इस समय 4,727 रुपये के भाव पर मिल रहा है।
Atishay Ltd
इस कंपनी की ऑर्डर बुक में मजबूती की जानकारी सामने आई है। कंपनी ने बताया है कि उसे ओडिशा सरकार की तरफ से PVC को-ब्रांडेड आयुष्मान कार्ड की प्रिंटिंग और डिलीवरी का ऑर्डर मिला है। Atishay का शेयर बुधवार को भले ही गिरावट के साथ 151 रुपये पर बंद हुआ, लेकिन बीते 5 सत्रों में यह 4.03% चढ़ा है।
Bharat Electronics Ltd
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के हाथ भी बड़ा ऑर्डर लगा है। कंपनी ने बताया है कि उसे रक्षा मंत्रालय से 2463 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसके तहत BEL भारतीय वायु सेना को अश्विनी रडार की आपूर्ति करेगी। BEL का शेयर बुधवार को लाल होकर 276.50 रुपये पर बंद हुआ। इस साल अब तक इसका भाव 5.92% नीचे आया है।
यह भी पढ़ें – Donald Trump से Stock और Crypto मार्केट नाराज, Gold की चमक बरकरार, अब आगे क्या?
Sepc Ltd
इस कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग कंपनी के शेयर कल जबरदस्त उड़ान पर दिखे। 20% की भारी उछाल के साथ यह शेयर 15.36 रुपये पर बंद हुआ। दरअसल, SEPC लिमिटेड ने सऊदी अरब के रियाद स्थित ROSHN ग्रुप के साथ 2,200 करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए एक समझौता किया है। इस खबर से कंपनी के शेयरों को बूस्ट मिला है, जिसका असर आज भी दिखाई दे सकता है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 hr agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
2 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
2 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
3 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
6 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
7 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
8 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
9 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines