Stock Market Update: इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज मार्केट में शुरुआत से उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मार्केट ओपन होने के कुछ समय बाद BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी दोनों ग्रीन लाइन पर चल निकले, लेकिन यह सिलसिला ज्यादा देर तक कायम नहीं रह पाए। मुनाफावसूली के जोर पकड़ते ही बाजार नीचे आने लगा और लाल निशान पर बंद हुआ।
IT और FMCG चमके
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 329.92 अंकों के नुकसान के साथ 76,190.46 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 113.15 अंक टूटकर 23,092.20 पर बंद हुआ। आज आईटी और FMCG इंडेक्स ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बाकी इंडेक्स की कमजोरी से बाजार नीचे आ गया। कारोबार के दौरान निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 2.5% प्रतिशत और निफ्टी मिडकैप 100 में 1.5 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली।
यह भी पढ़ें – Union Budget 2025: देश चाहे Income Tax में कटौती, Raghuram Rajan बोले, ‘यह सही नहीं’
दबाव में है मार्केट
आज निफ्टी फार्मा, रियल्टी, ऑटो और बैंकिंग इंडेक्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मार्केट में लगातार दबाव बना हुआ है। इसकी प्रमुख वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों में स्पष्टता की कमी, तिमाही नतीजों से जुड़ी चिंता और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली है। उनका कहना है कि अभी कुछ समय तक बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल बना रहेगा। 1 फरवरी को आम बजट मार्केट के लिए ट्रिगर पॉइंट साबित हो सकता है।
क्या से क्या हुआ बाजार
पिछले साल 27 सितंबर को सेंसेक्स के 85,978.84 के सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने के बाद से शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई है, जिसमें लार्ज कैप शेयरों में सबसे ज्यादा नरमी आई है। पिछले चार महीनों में बेंचमार्क इंडेक्स में 10,000 अंक या 11.79% और एनएसई निफ्टी में 12.38 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सबसे ज्यादा असर लार्ज कैप शेयरों पर पड़ा है। बीते चार महीनों में NSE लार्ज-कैप इंडेक्स करीब 13.27% लुढ़का है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
7 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
9 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
9 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
11 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
13 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
15 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
15 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
16 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines