हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

विदेश में पढ़ने का सपना देख रहे युवाओं को एसबीआई ने दी गुड न्यूज, अब आसानी से मिलेगा एजूकेशन लोन

विज्ञापन
SBI loan planing

भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने विदेश में पढ़ने का सपना देख रहे, युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। बैंक ने युवाओं को पढ़ाई के लिए विदेश भेजने की समस्या का सल्यूशन निकाला है। भारतीय स्टेट बैंक ने विदेशी में पढ़ने के लिए एजुकेशन लोन चाहने वाले छात्रों की सहायता के लिए एक अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सेवा,आईडीपी एजुकेशन के साथ हाथ मिलाया है। जहां छात्र अपनी आगे की पढ़ाई के लिए विदेशी जा सकते है।

(SBI)के साथ एजुकेशन लोन

भारतीय स्टेट बैंक ने छात्रों की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सेवा,आईडीपी एजुकेशन के साथ साझेदारी की है। जिसका लक्ष्य आईडीपी एजुकेशन और भारतीय स्टेट बैंक के कामों को फैलाना और विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वाले इच्छुक छात्रों के लिए आर्थिक मदद कर उनकी जर्नी को सरल बनाना है।आईडीपी ने पहले ही आईसीआईसीआई बैंक(ICICI BANK)और एचडीएफसी क्रेडिला( Hdfc Credila)के साथ साझेदारी कर ली है। एसबीआई (SBI)के साथ आईडीपी छात्रों के पास अब शिक्षा अनुदान क्षेत्र में खिलाड़ियों से एजुकेशन लोन सहायता चुनने के लिए कई ऑप्शन होंगे।

SBI सबसे भरोसेमंद और पुराना बैंक

इस समझौते पर आईडीपी एजुकेशन के क्षेत्रीय निर्देशक पीयूष कुमार ने कहा कि हम देश के सबसे भरोसेमंद और सबसे पुराने बैंक, भारतीय स्टेट बैंक के साथ साझेदारी करने पर गर्व है। यह समझौता देश के सभी विदेशी शिक्षा उम्मीदवारों को शानदार की सेवाएं प्रदान करने की हमारी मेहनत को दिखाता है।

विज्ञापन

समझौते पर SBI के सदस्य

इस समझौते पर SBI के उप महाप्रबंधक (पर्सनल लोन) पंकज कुमार झा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (पर्सनल बैंकिंग) जन्मेजय मोहंती क उपस्थित रही। एसबीआई (SBI) से सुमन लता गुप्ता, महाप्रबंधक (रिटेल एसेट-पर्सनल बैंकिंग) व अन्य लोग भी शामिल रहें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola