Sony-Zee Merger Plan Collapse: सोनी-जी मर्जर प्लान आखिर क्यों फेल हो गया? देश की एक मेगा मनोरंजन फर्म बनने से पहले क्यों टूट गई? जबकि दोनों कंपनियां 2021 से इस पर काम कर रही थीं और एक दूसरे के नेटवर्क, डिजिटल संपत्ति और प्रोग्राम लाइब्रेरी आदि को साथ मिलाकर काम करना चाहती थीं। जानकारी के अनुसार दोनों कंपनियों के बीच डील होने के बाद कंबाइंड कंपनी का CEO पुनीत गोयनका बनें, कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों की इस पर सहमति नहीं बन सकी।
Sony एन पी सिंह को बनाना चाहती थी मर्जर के बाद सीईओ
पुनीत गोयनका ZEE के संस्थापक सुभाष च्रंदा के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि Sony अपने इंडिया मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ एन पी सिंह को मर्जर के बाद अस्तित्व में आने वाली नई कंपनी का सीईओ बनाना चाहती थी। वहीं, इसके लिए सोनी ने SEBI द्वारा जी एंटरटेनमेंट के खिलाफ चल रही जांच को हथियार बनाया। बता दें कि शेयर मार्केट को रेगुलेट करने वाली संस्था सेबी जी एंटरटेनमेंट के खिलाफ फंड का मिसयूज करने के आरोप में जांच कर रही है। आरोप है कि इसका फायदा प्रमोटर परिवार को हुआ है।
ये भी पढ़ें: Adani Hindenburg केस में SC का बड़ा फैसला- SEBI से SIT को जांच देने का कोई आधार नहीं
अपनी इस परेशानी को कम करने के लिए साथ आना चाहती थीं कंपनियां
जानकारी के अनुसार Sony-Zee मर्जन प्लान की योजना पहली बार साल 2021 में सामने आई थी। बताया जा रहा है कि मर्जर के बाद दोनों की यह मेगा कंपनी तकरीबन 80 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कंपनी बन जाती। जानकारों की मानें तो जापान की कंपनी सोनी ने इंडिया में अपने बिजनेस को बढ़ाने और जी ने अपने कर्ज के बोझ को कम करने के मकसद से इस डील में दिलचस्पी दिखाई थी। वहीं, डील कैंसिल होने की खबर के बाद जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर में गिरावट आई थी। फिर 23 जनवरी को इसका रेट करीब 5 फीसदी तक दोबारा बढ़ गया है।
संबंधित खबरें
शेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
27 mins agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
50 mins ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
1 hr agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
2 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
2 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
4 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
4 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
5 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
6 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines