हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Silver Rate Today: एमसीएक्‍स पर चांदी ने पार क‍िया 2 लाख रुपये का आंकड़ा, कहां तक जाएगा चांदी का दाम?

MCX पर चांदी की कीमतें (Silver Rate) आज 2 लाख रुपये के स्‍तर को पार कर चुकी है. जान‍िये, चांदी की कीमत आज कहां पहुंच गई है और आगे और क‍ितनी दूर तक जा सकती है?

विज्ञापन
MCX पर चांदी की कीमत 2 लाख रुपये के पार हुई.

मल्‍टी कमोड‍िटी एक्‍सचेंज (MCX) पर चांदी, छलांग मारकर 2 लाख रुपये के स्‍तर को पार कर चुकी है. सोमवार 15 द‍िसंबर को भी चांदी में मजबूत बुल‍िश मोमेंटम बना रहा. चांदी की मजबूत ड‍िमांग, जैसे क‍ि इंडस्‍ट्रियल ड‍िमांड और सप्‍लाई में कमी के अलावा सेंट्रल बैंकों द्वारा लगातार इसकी खरीदारी करने से इसकी कीमतों में तेजी आई है. इसके अलावा कमजोर रुपया भी चांदी का दाम बढ़ाने का महत्‍वपूर्ण कारक बना रहा.

यह भी पढ़ें : 8th Pay: इन कर्मचार‍ियों के ल‍िए बुरी खबर, नहीं ले पाएंगे DA हाइक और 8th CPC के लाभ!

भारत में आज चांदी की कीमत (Silver Rate in India)

भारत में आज सोमवार को चांदी के दाम में 200.9 प्रति‍ ग्राम का इजाफा देखा गया. इसके बाद चांदी की कीमत प्रत‍ि क‍िलोग्राम 200900 रुपये के स्‍तर पर पहुंच गई. साल 2025 की शुरुआत से देखें तो चांदी की कीमत में अब तक 50% तक का इजाफा देखा गया है. एक्‍पर्ट की मानें तो अगले साल भी चांदी के दाम में तेजी बनी रहेगी.

विज्ञापन

MCX पर चांदी की कीमत
फ्यूचर ट्रेड‍िंग में आज दोपहर 2:40 बजे तक मार्च एक्‍सपायरी स‍िल्‍वर की कीमत 3.01% फीसदी ऊपर पर कारोबारा कर रही थी. चांदी की कीमत 198663 प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर है .

यह भी पढ़ें : PM Kisan: क‍िसानों के अकाउंट में कब आएगी पीएम क‍िसान योजना की 22वीं क‍िस्‍त? जानें Latest Update

विज्ञापन

चांदी की कीमतें क्‍यों भाग रही हैं?
पूरी दुन‍िया में चांदी की ड‍िमांड ग्रीन एनर्जी सेक्‍टर में सबसे ज्‍यादा होती है सेमीकंडक्‍टर सेक्‍टर और ऑटोमोबाइल सेक्‍टर में भी चांदी की ड‍िमांड बढ़ने के कारण चांदी के दाम में लगातार उछाल देखने को म‍िल रही है.

इसके अलावा, चांदी की कीमतें बढ़ने के पीछे एक कारण ये भी है क‍ि चांदी की मांग तो बढ़ रही है, मगर उस ह‍िसाब से चांदी की सप्‍लाई नहीं हो पा रही है. प‍िछले एक साल से चांदी की सप्‍लाई में ग‍िरावट देखी जा रही है, जो मौजूदा मांग से काफी कम है.

विज्ञापन

ट्रेड टेंशन और जीयोपॉल‍िट‍िकल अन‍िश्‍च‍ितता के बीच, रीटेल इंवेस्‍टर की द‍िलचस्‍पी चांदी में बढ़ी है.इसकी वजह से भी चांदी के दाम में इजाफा हो रहा है.

सोने की तहत ही सेंट्रल बैंक, चांदी की खरीदारी भी कर रहे हैं. अगर ऐसा ही ट्रेंड बना रहा तो चांदी के दाम में आगे भी बढ़त देखने को म‍िल सकता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola