हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Silver Price: चांदी की कीमतों में 10 हजार से ज्‍यादा की गिरावट, सोने का भाव भी ग‍िरा

आज बुधवार को चांदी की कीमत में भारी ग‍िरावट देखी गई. एमसीएक्‍स पर मार्च कॉन्‍ट्रैक्‍ट वाली चांदी के दाम में 10000 से ज्‍यादा की ग‍िरावट देखी गई है. वहीं सोने के दाम में भी कमी आई है. यहां चेक करें

विज्ञापन
चांदी की कीमत ग‍िरी

Silver Price Crash : चांदी के दाम में आज तेज ग‍िरावट देखने को म‍िला. MCX पर आज रात 9:15 बजे के करीब चांदी के दाम में 11500 रुपये की ग‍िरावट आई, ज‍िसके बाद चांदी की कीमत 247,311 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पहुंच गई है. वहीं सोने के भाव में भी 1300 से ज्‍यादा की कमी द‍िखी. इसके बाद सोने की कीमत 137776 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गई है.

पिछले कुछ दिनों की ऐतिहासिक तेजी के बाद आज चांदी की कीमतों में 10000 से भी ज्यादा की भारी गिरावट ऐसे समय में आई है, जब कीमती धातुओं में लगातार इजाफा देखने को म‍िल रहा है. जबकि सोना भी अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे आ गया है.

8th Pay Commission: राज्‍य सरकार के कर्मचार‍ियों को केंद्रीय कर्मचार‍ियों से पहले म‍िलेगा 8वां वेतन आयोग? जानें ड‍िटेल

विज्ञापन

भारी ग‍िरावट क्‍यों ?

भारी मुनाफावसूली (Profit Booking): कल मंगलवार को चांदी ने 2.65 लाख और सोने ने 1.40 लाख के स्तर को छुआ था. इतनी बड़ी तेजी के बाद आज निवेशकों ने अपना मुनाफा सुरक्षित करने के लिए बड़े पैमाने पर बिकवाली की, जिससे कीमतें धड़ाम हो गईं.

वैश्विक भू-राजनीतिक अपडेट: अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी और वहां मचे राजनीतिक घमासान के बीच शुरुआत में सोने-चांदी में ‘सेफ हेवन’ निवेश बढ़ा था, लेकिन अब बाजार इस खबर को पचा चुका है और स्थिरता की ओर बढ़ रहा है.

विज्ञापन

चीन की नई नीति: 1 जनवरी 2026 से चीन ने चांदी के निर्यात (Export) पर नए नियम लागू किए हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन में अस्थिरता आई है. आज इसी अस्थिरता और तकनीकी सुधार (Technical Correction) के कारण कीमतों में तेज गिरावट देखी गई.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola