सोने को निवेश के सबसे अच्छे विकल्प के तौर पर देखा जाता है। पिछले कुछ समय में गोल्ड ने इतना शानदार रिटर्न दिया है कि इसके प्रति आकर्षण काफी बढ़ गया है। चांदी भी इस दौरान अच्छी बढ़त हासिल करने में कामयाब रही है। हालांकि, इसके दाम सोने के मुकाबले कम हैं। ऐसे में यह सवाल महत्वपूर्ण हो जाता है कि पैसा कहां लगाया जाए? कहने का मतलब है कि सोना अधिक मुनाफा कमाकर दे सकता है या चांदी?
क्यों जरूरी है निवेश?
अमेरिकी बिजनेसमैन और फेमस किताब ‘Rich Dad Poor Dad’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) का कहना है कि चांदी, सोने या बिटकॉइन से अधिक मूल्यवान है। उन्होंने लोगों को चांदी में निवेश की सलाह देते हुए कहा है कि सोने और बिटकॉइन की आपूर्ति कम नहीं होगी, लेकिन चांदी की आपूर्ति कम हो रही है। इसलिए इसमें पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा।
तेजी के क्या हैं कारण?
एक सोशल मीडिया पोस्ट में रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा कि चांदी का बड़े पैमाने पर इंडस्ट्री में इस्तेमाल होता है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक वाहन (EV), कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, डिफेंस सिस्टम, चिकित्सा और जल शुद्धिकरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में चांदी का इस्तेमाल बढ़ रहा है। इस वजह से इसकी कीमतों में तूफानी तेजी आ सकती है। कियोसाकी के अनुसार, सबसे अच्छी बात यह है कि चांदी अभी भी सोने और बिटकॉइन से सस्ती है।
अब क्या है अनुमान?
उन्होंने आगे कहा कि सोने की कीमतों ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, लेकिन चांदी इसकी तुलना में काफी सस्ती है। दरअसल, चांदी उपयोगी है और उद्योग के लिए इसे किफायती बनाए रखने के लिए इसकी कीमत को दशकों से कम रखा गया है। मेरा मानना है कि चांदी की कीमत में हेरफेर का समय अब खत्म हो गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि सिल्वर की कीमत सर्वकालिक नई ऊंचाई पर पहुंच जाएगी। इस साल संभवतः यह 70 डॉलर प्रति औंस हो सकती है। जबकि ग्लोबल बाजार में चांदी अभी 29.5 डॉलर प्रति औंस के आसपास चल रही है।
शुरू से हैं बुलिश
रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा कि मौजूदा समय चांदी में निवेश का लिए सबसे सही है। सोने और बिटकॉइन की तुलना में चांदी तेजी से आगे भागेगी। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब रिच डैड पुअर डैड के लेखक चांदी पर बुलिश हुए हैं। पिछले साल दिसंबर में भी उन्होंने लोगों को सबकुछ छोड़कर चांदी खरीदने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि चांदी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है, जितना इसका इस्तेमाल बढ़ेगा उतनी ही इसकी कीमत चढ़ेगी। इसलिए भले ही आप चांदी में छोटा इन्वेस्टमेंट करें, लेकिन करें जरूर।
अभी कितनी है कीमत?
वहीं, भारत में चांदी की कीमत की बात करें, तो इसमें करीब 5000 की गिरावट आई है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, एक किलो चांदी का दाम इस समय 94,000 रुपये चल रहा है। जबकि शुक्रवार को यह 99,000 रुपये भाव पर मिल रही थी। हाल के दिनों में चांदी में यह बड़ी गिरावट है। सिल्वर एक लाख प्रति किलोग्राम का आंकड़ा पार कर चुका है, ऐसे में मौजूदा गिरावट निवेश का एक अच्छा मौका हो सकता है।
यह भी पढ़ें – ट्रंप टैरिफ से लोगों ने गंवाए 208 अरब डॉलर, एक ही झटके में दरका दौलत का पहाड़
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
10 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
15 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines