Silver Is Not Used Only For Jewellery : पिछले दो-तीन महीने में चांदी की कीमत में काफी उछाल आया है। यह एकदम से निवेशकों की नजर में आ गई है। एक समय था जब मध्यमवर्गीय लोग भारी गहने चांदी के ही बनवाते थे। यह सिलसिला आज भी जारी है। वहीं दूसरी ओर चांदी का इस्तेमाल सिर्फ गहनों में ही नहीं होता था। आयुर्वेद में चांदी का इस्तेमाल होता रहा है। हालांकि आज स्थिति दूसरी है। चांदी का इस्तेमाल सिर्फ गहनों में ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री में भी धड़ल्ले से हो रहा है।
टेक्नोलॉजी ने बढ़ाई मांग
इन दिनों इंडस्ट्री में चांदी की मांग सबसे ज्यादा है। इसका चिप और बैटरी में इस्तेमाल काफी हो रहा है। वहीं फोन में भी चांदी का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा और भी उद्योगों में चांदी का इस्तेमाल होता है। इंडस्ट्री में लगातार इस्तेमाल के कारण चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में कह सकते हैं कि टेक्नोलॉजी ने चांदी की चांदी ही चांदी कर दी है।
यहां होता है चांदी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल
50 फीसदी : इंडस्ट्री में
25 फीसदी : कॉइन/बिस्किट (बार)
18 फीसदी : ज्वेलरी
3 फीसदी : फोटोग्राफी
4 फीसदी : अन्य
(आंकड़े अनुमानित हैं। इनमें फेरबदल संभव है)
इंडस्ट्री में चांदी का इस्तेमाल बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें : इस हफ्ते सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी कीमत गिरी, जानें- अगले हफ्ते कैसी होगी चाल
यहां होता है चांदी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल
- चांदी को सबसे बढ़िया सुचालक माना जाता है। इसका इस्तेमाल सोलर पैनल पर पेस्ट करने में होता है। इससे सोलर पैनल से बिजली तेजी से बनती है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों इलेक्ट्रिक कारों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इनमें इस्तेमाल होने वाली बैटरी में भी चांदी का इस्तेमाल होता है।
- बहुत सारी दवाओं को बनाने में चांदी का इस्तेमाल होता है। इनमें आयुर्वेदिक दवाएं ज्यादा हैं। आयुर्वेद में चांदी का सेवन इम्यूनिटी को बढ़ाने वाला बताया गया है। यही कारण है कि च्यवनप्राश आदि में भी चांदी का इस्तेमाल काफी होता है।
- चांदी दुनिया का सबसे बड़ा सुचालक पदार्थ है। ऐसे में करंट को एक जगह से दूसरी जगह तुरंत पहुंचाने के लिए चांदी का इस्तेमाल किया जाता है। यह इस्तेमाल टीवी, लैपटॉप आदि में काफी होता है।
- चिप इंडस्ट्री में भी चांदी का इस्तेमाल काफी मात्रा में किया जाता है। इन दिनों गाड़ियों में जिस चिप का इस्तेमाल होता है, उसमें चांदी इस्तेमाल की जाती है।
- घर में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जैसे एयर कंडीशनर्स, वॉटर फिल्टर, ओवन, माइक्रोवेव आदि में भी चांदी का इस्तेमाल किया जाता है।
इंडस्ट्री में चांदी का इस्तेमाल बढ़ रहा है।
मोबाइल में भी चांदी
मोबाइल बनाने में भी चांदी का इस्तेमाल काफी होता है। मोबाइल फोन में इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शंस के लिए जिस सर्किट बोर्ड का इस्तेमाल होता है, उसका बड़ा हिस्सा चांदी से बना होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक आईफोन में करीब 0.40 ग्राम चांदी होती है। वहीं एंड्रॉइड में करीब 0.50 ग्राम से 0.90 ग्राम चांदी होती है।
यह भी पढ़ें : क्या सस्ता सोना खरीदने के दिन आ गए? एक्सपर्ट ने बताया- कब बढ़ेगी गोल्ड की कीमत
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
6 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
7 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
8 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
10 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
11 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
13 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
14 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
15 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines