Share Market Live: 5 दिन के बाद शेयर बाजार में आखिरकार तेजी देखने को मिली है। जिससे निवेशक थोड़ा हंसते हुए नजर आए। हालांकि तेजी ज्यादा खास नहीं रही लेकिन पिछले 5 दिनों से जितना बाजार गिर रहा था उसके मुकाबले इस तेजी को ज्यादा मान सकते हैं। 40 अंकों की बढ़त के साथ बाजार की शुरुआत हुई थी। अभी भी सेंसेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। सबसे बड़ी बात ये है कई सेक्टर अच्छा काम कर रहे हैं। जिसे पता चलता है कि आने वाले 2 से 3 दिन मार्केट के लिए शानदार रह सकते हैं।
ये सेक्टर कर रहे हैं कमाल
बाजार 64,604 पर ट्रेड कर रहा है। 32.66 अंकों की बढ़त हासिल किए हुए है। स्टील सेक्टर में टाटा स्टील ने अच्छी ग्रोथ दिखाइए है। वहीं फार्मा सेक्टर भी तेजी दिख रहा है। सबसे बड़ी बात रही आईजीएल को लेकर। पिछले कई दिनों से यह शेयर लगता गिर रहा था। लेकिन आज 2 से 2.5 फीसदी की ग्रोथ इस शेयर ने दिखाई है। यानी निवेशक अपनी रुचि इसमें खरीदारी के रूप में दिख रहे हैं।
बैंकिंग सेक्टर पर अभी भी संकट के बादल
इसके अलावा बैंकिंग सेक्टर पर अभी भी संकट के बादल दिखाई दे रहे हैं। लेकिन उम्मीद है जैसे-जैसे बाजार आगे जाएगा खरीदारी इसमें होती हुई नजर आएगी। सबसे बड़ी बात आज मार्केट में यह देखने को मिली है कि लोग छोटे शेयरों को निकाल रहे हैं और बड़े शेयरों पर होल्डिंग बनाए हुए हैं। यानी कहा जा सकता है इस हफ्ते शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुलता रहेगा।
वैश्विक बाजारों में बन रहा है टेंशन
लेकिन अभी भी इजरायल-हमास के बीच में चल रहे वॉर से चिंता के बादल हैं। अमेरिका के साथ यूरोप में मंदी दिखाई दे रही है। इसलिए लग रहा है कि सेंसेक्स ज्यादा बढ़त नहीं ले पाएगा। फिर भी आज का दिन निवेशकों के लिए आराम वाला रहा है।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
11 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
23 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines