Senior Citizen New Pension Scheme: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के ज्यादातर लाभ लगभग सभी लोगों को पता होंगे, लेकिन इस बात पर भी निगाहें होनी चाहिए कि इस योजना में निवेश करके वे कितनी मासिक पेंशन पा सकते हैं। नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) ट्रस्ट ने अब NPS ग्राहक द्वारा सेवानिवृत्ति पर अपेक्षित अस्थायी पेंशन और एकमुश्त राशि की गणना करना आसान बना दिया है।
NPS ट्रस्ट ने एक संशोधित वेबसाइट लॉन्च की है, जिसपर जाकर निवेशक एनपीएस के रिटर्न और लाभों की जानकारी अच्छे से प्राप्त कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर आप यह भी जान सकते हैं कि सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन को सफल बनाने के लिए आपको अभी कितना करना होगा निवेश!
NPS ग्राहक या व्यक्ति जो इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे संशोधित वेबसाइट पर उपलब्ध NPS कैलकुलेटर का उपयोग करके संभावित रिटर्न की जांच कर सकते हैं। हमने भी इस कैलकुलेटर का उपयोग किया और देखा कि कम उम्र से इस योजना में कितना पैसा लगाकर आगे अच्छी पेंशन ली जा सकती है।
25 साल की उम्र से करें इतना निवेश
NPS में लोग 75 वर्ष की आयु तक निवेश कर सकते हैं। हालांकि, यदि कोई 25 वर्ष की आयु से 60 वर्ष की आयु तक प्रति माह केवल 1500 रुपये (जो प्रति दिन केवल 50 रुपये की बचत के बराबर है) का निवेश करता है, तो वह सेवानिवृत्त के दौरान लगभग 57,42,416 रुपये के कुल कोष को बना लेगा। यदि वार्षिक रिटर्न दर 10% रही हो।
57 हजार पेंशन कैसे मिलेगी?
NPS कैलकुलेटर से पता चलता है कि यदि कोई 25 वर्ष की आयु से 60 वर्ष की आयु तक प्रति माह केवल 3000 रुपये (जो प्रति दिन केवल 100 रुपये की बचत के बराबर है) का निवेश करता है, तो वह लगभग 1,14,84,831 रुपये के कुल कोष के साथ सेवानिवृत्त होगा, यदि वार्षिक रिटर्न दर 10% हो। अब ऐसे में इस अमाउंट के साथ 100 फीसदी एन्युटी खरीदी जाती है तो कुल महीने की पेंशन 57,412 रुपये हो जाएगी।
संबंधित खबरें
Infosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
4 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
9 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
12 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
14 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
15 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
18 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
18 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
19 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
19 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines