SBI Saving Account via YONO App: देश का सबसे पुराना और बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से अपने NRI ग्राहकों को एक तोहफा दिया गया है। बैंक की ओर से एक नई डिजिटल सेवा की शुरुआत की गई है, जो नॉन रेजिडेंट इंडियंस (Non-Resident Indians) को मिनटों में घर बैठे बैंक खाता खोलने की अनुमति देता है। एसबीआई की ओर से NRIs को योनो बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल करके सेविंग और करेंट अकाउंट खोलने की अनुमति दे रहा है।
किन्हें मिलेगा इस सेवा का लाभ
एनआरआई ग्राहकों की ओर से लंबे समय से इस सुविधा को लेकर मांग की जा रही थी, जिसे पूरा करते हुए बैंक ने अनिवासी भारतीय (NRIs), अनिवासी साधारण (NRO) और अनिवासी बाहरी (NRE) के लिए डिजिटल अकाउंट खोलने की अनुमित दी है। इसके तहत वो बैंक के योनो ऐप से अपना बचत और चालू खाता खोल सकते हैं।
SBI YONO App से ऐसे खोलें अकाउंट?
- सबसे पहले अपने फोन में YONO SBI बैंकिंग ऐप को डाउनलोड कर लें।
- यहां पर आपको एनआरआई और एनआरओ अकाउंट खोलने का ऑप्शन दिखेगा, उसे सिलेक्ट कर लें।
- इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जिसमें केवाईसी डिटेल्स को सब्मिट करने के लिए दो ऑप्शन मिलेंगे।
- भारत में अपने पसंदीदा एसबीआई ब्रांच में दस्तावेज को जमा करने का ऑप्शन मिलेगा।
- अपना पसंदीदा ब्रांच चुनने के बाद आगे का प्रोसेस अपनानें।
- केवाईसी दस्तावेजों के लिए एसबीआई विदेश ऑफिस, हाई कमीशन, कोर्ट मजिस्ट्रेट, भारतीय दूतावास, प्रतिनिधि कार्यालय या न्यायाधीश के साथ वेरिफाई करें और उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए नामित शाखा में मेल करें।
- इस तरह से आपका एसबीआई में बैंक खाता खुल जाएगा।
NRE और NRO अकाउंट्स क्या हैं?
एनआरआई अपने नाम पर विदेशी कमाई को बचाने के लिए भारत में एनआरआई खाता खुलवाता है। जबकि, एनआरओ अकाउंट को अपने भारतीय इनकम को मैनज करने के लिए भारत में खुलवाया जाता है। इन कमाई में लाभांश (Dividend), ब्याज, पेंशन, किराया आदि शामिल हैं।
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
10 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
13 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
14 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
15 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
16 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
17 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
17 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
18 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
18 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines