SBI Aims for Rs 1 Lakh Crore Profit Milestone: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अगले कुछ वर्षों में 1 लाख करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाने का टारगेट सेट किया है। SBI का कहना है कि अगर उसने यह उपलब्धि हासिल कर ली, तो इतना बड़ा मुनाफा कमाने वाला वो देश का पहला बैंक बन जाएगा। SBI के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने यह ऐलान करते हुए कहा है कि SBI के पास इस लक्ष्य को हासिल करने की पूरी क्षमता है।
बता दें कि वित्त वर्ष 2023-24 में SBI का मुनाफा 21.59% बढ़कर 61,077 करोड़ रुपये हो गया है। यह वृद्धि बैंक की मजबूत परफॉर्मेंस को दिखाती है। हालांकि मुनाफा बैंक की प्राथमिकता नहीं है, बल्कि बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने पर भी फोकस कर रहा है, लेकिन अगर मुनाफा होता है तो यह बड़ी कामयाबी होगी।
प्राइवेट सेक्टर के निवेश में तेजी
SBI बैंक के चेयरमैन शेट्टी के अनुसार प्राइवेट सेक्टर में कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capital Expenditure) में तेजी आ रही है। बैंक को पहले ही भारतीय उद्योग जगत से 4 लाख करोड़ रुपये का निवेश मिल चुका है। यह वृद्धि इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी और रिफाइनरियों जैसे क्षेत्रों में हो रही है। सरकार ने भी कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाकर निवेश को प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
ये भी पढ़ें : SBI Amrit Vrishti: ये है सरकारी बैंक की गारंटीड रिटर्न स्कीम, 444 दिनों में मिलेगा तगड़ा ब्याज!
सरकारी खर्च में भी वृद्धि
सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर का टारगेट भी बढ़ा दिया है। आम चुनाव के बाद सरकारी खर्च में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। यही वजह है कि निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में निवेश बढ़ने की संभावना जताई जा रही है और इसका सीधा असर SBI पर भी पड़ सकता है।
शेयर्स में तेजी
SBI का 1 लाख करोड़ रुपये का टारगेट और प्राइवेट सेक्टर में बढ़ता निवेश भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत हैं। यह दर्शाता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से पटरी पर लौट रही है और निवेशकों का विश्वास भी मजबूत हो रहा है। SBI के शेयर्स में भी आज तेजी देखने को मिल रही है। इस वक्त (3 बजे) SBI का शेयर प्राइस 801 रुपये तक पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें : क्या सच में लाखों रुपये कमा रहे हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स? जानें क्या है सच्चाई
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
3 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
6 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
7 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
8 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
12 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
15 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
15 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
17 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
19 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines