हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

SBI का होम लोन आज से सस्ता, मंथली EMI का बोझ होगा कम; बढ़ेगी बचत

RBI ने इसी महीने रेपो रेट में 0.25 बेस‍िक पॉइंट्स की कटौती की है, ज‍िसके बाद SBI ने लोन दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कमी की है. ये कटौती आज से प्रभावी होगी. यानी अब आपकी ईएमआई कम हो जाएगी. हालां‍क‍ि बैंक ने कुछ FD दरें भी कम की हैं.

विज्ञापन
SBI का होम लोन आज से सस्‍ता हो गया

भारत के सबसे बड़े लेंडर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रमुख लेंडिंग रेट्स और कुछ टर्म डिपोज‍िट रेट्स में कटौती की घोषणा की है, जो आज 15 दिसंबर से लागू हो रही है. रिजर्व बैंक के पॉलिसी रेपो रेट में कटौती के बाद एसबीआई ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कमी कर दी है. इस कटौती के बाद मौजूदा ग्राहकों के ल‍िए ईएमआई कम हो जाएगी और नए ग्राहकों के लिए लोन सस्ता हो जाएगा. SBI की एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड रेट (EBLR) अब घटकर 7.90 प्रतिशत हो गई है.

हर तरह के लोन सस्ते हो गए

SBI ने सभी टेन्योर के लिए अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 5 बेसिस पॉइंट्स की कमी की है. एक साल का MCLR, जो कई लोन के लिए एक मुख्य बेंचमार्क है, अब 8.70% हो गया है, जो पहले 8.75% था. ओवरनाइट, एक महीने और तीन साल के MCLR सहित दूसरे टेन्योर के रेट भी कम किए गए हैं.

बैंक ने अपने एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड रेट (EBLR) में भी बड़ी कटौती की घोषणा की है, जो ज्‍यादातर फ्लोटिंग-रेट रिटेल लोन जैसे होम लोन पर लागू होता है. EBLR को 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 8.15% से 7.90% कर दिया गया है. इसके अलावा, SBI ने पुराने लोन लेने वालों के लिए अपना बेस रेट 10.00% से घटाकर 9.90% कर दिया है.

विज्ञापन

ग्राहकों के लिए, इन बदलावों का मतलब है लोन EMI में राहत मिलने की संभावना, खासकर EBLR से जुड़े होम लोन लेने वालों और जिनके इंटरेस्ट रेट रीसेट होने वाले हैं. हालांकि, फिक्स्ड डिपॉजिट इन्वेस्टर्स को ज्‍यादातर स्टेबल रिटर्न मिलेंगे, कुछ खास स्कीम और टेन्योर में ही थोड़ी कटौती होगी.

FD के रेट में भी कटौती
डिपॉजिट की बात करें तो, 3 करोड़ रुपये से कम की रकम के लिए ज्‍यादातर रिटेल फिक्स्ड डिपॉजिट रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, SBI ने अपनी पॉपुलर 444-दिन की ‘अमृत वृष्टि’ फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर इंटरेस्ट रेट को पहले के 6.60% से घटाकर 6.45% कर दिया है. सीनियर सिटिजन्स के लिए, सभी टेन्योर में रेट जयादा हैं, हालांकि 2-3 साल के डिपॉजिट स्लैब में मामूली कटौती करके 6.95% से 6.90% कर दिया गया है. आम जनता के लिए, इसी टेन्योर के लिए रेट को 6.45% से घटाकर 6.40% कर दिया गया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola