Sam bankman का नाम तो आपने सुना ही होगा। सैम क्रिप्टो फर्म एफटीएक्स के सह संस्थापक रहे हैं, वही एफटीएक्स जो कभी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो हुआ करती थी। Sam bankman पर कुछ समय पहले आरोप लगे थे कि इन्होंने 10 अरब की धोखाधड़ी की है, जिसे न्यूयॉर्क की एक ज्यूरी ने सही पाया है। हालांकि सैम का कहना है कि मैंने कोई भी गलत काम नहीं किया है। एफटीएक्स कंपनी की बात करें तो ये एक साल पहले ही दिवालिया हो चुकी है।
आपको बता दें कि इस केस में सुनवाई पिछले 1 महीने से चल रही थी। धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग दोनों ही आरोप पर एक साथ ज्यूरी ने अपना फैसला दिया है। सैम की बात करें तो कई सालों तक क्रिप्टो के मार्केट में राज किया है। लेकिन 1 साल पहले उनकी कंपनी दिवालिया हो गई थी। पिछले साल ही सैम को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं यूएस अटॉर्नी डेमियन विलियम्स ने इसे अमेरिकी इतिहास के बड़े घोटालों की सूची में रखा है। साथ ही एक्सपर्ट कह रहे हैं कि अरबों डॉलर की हेरा फेरी की मदद से
बड़ा सवाल कैसे किया इतना बड़ा घोटाला
बैंकमैन ने आखिर कैसे इतने बड़े घोटाले को अंजाम दिया? दरअसल सैम ने निवेशक और कर्ज देने वालों के अरबों रुपए अपनी निजी कंपनी में लगा दिए। ये पैसा निवेशकों ने FTX में लगाया था। आपको बता दें कि सैम ट्रेडिंग फर्म अलमेडी रिसर्च भी चलाते हैं। इसके अलावा आरोप ये भी थे कि पैसे का उन्होने अपनी निजी संपत्ति खरीदने के लिए भी किया था। आपको बता दें कि जब FTX दिवालिया हुई थी तब सैम की निजी कंपनी अलमेडा को 8 अरब डॉलर रुपए क्रिप्टो कंपनी को चुकाने थे।
यह भी पढ़ें – अंबानी और टाटा की होगी टक्कर! कौन किस पर पड़ेगा भारी
अकेले नहीं दोस्तों के साथ मिलकर किया घोटाला
इस घोटाले में सैम के साथ उनके 3 दोस्तों का भी नाम सामने आ रहा है। हालांकि अभी इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है। अब आगे की बात करें तो बैंकमैन पर फिलहाल सजा नहीं सुनाई गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि 110 साल की सजा सैम को हो सकती है।
संबंधित खबरें
चीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
48 mins agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 hr agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
2 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
11 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
17 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
19 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
20 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
20 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
22 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines