Safety Tips for Cyber Crime: आज के समय में अपने मोबाइल और बैंक अकाउंट को सेफ रखना सबसे बड़ा टास्क हो गया है। हैकर्स ऐसी-ऐसी तरकीबें निकाल रहे हैं, जिनसे बचना मुश्किल है। इसी बीच आपके मन में भी एक सवाल जरूर आता होगा कि आखिर हैकर्स को इतनी सारी जानकारी कहां से मिल जाती हैं? फोन नंबर से लेकर आधार, पैन, ऐड्रेस ये सारी डिटेल्स कहां से वो निकाल लेते हैं। तो चलिए आज आपको उस राज के बारे में बताते हैं, जिसे शायद ही आप जानते होंगे। साथ में यह भी बताएंगे कि किस तरीके से आप अपने आप को इस हैकिंग वाले समय में सेफ रख सकते हैं।
डार्क वेब से लेते हैं मदद
दरअसल हैकर्स ये सारी जानकारी डार्क वेब के जरिए चुराते हैं। जैसा आप जानते हैं कि डार्क वेब पर आए दिन डेटा लीक होता ही रहता है। जहां से इन्फॉरमेशन को लेना बेहद ही आसान है। हैकर्स के पास आपकी सारी डिटेल्स आ जाती है तो फिर वह आपको कभी बैंक अधिकारी बनकर या कभी किसी कंपनी का एजेंट बनकर कॉल करते हैं, और आपको अपनी बातों में ले कर साइबर फ्रॉड कर देते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
अब बात आती है कि आप अपने आप को सेफ कैसे रख सकते हैं। वैसे सरकार ने अपने कई नियमों में बदलाव किए हैं। जिन्हें अपनाकर हैकर्स को रोका जा सकता है। जैसे आप मास्क वाला आधार कार्ड यूज करें। जिससे आपकी डिटेल्स काफी हद तक सुरक्षित रहेगी। साथ में सोशल मीडिया पर कहीं भी अपनी डेट ऑफ बर्थ से लेकर आधार, पैन कार्ड नंबर के बारे में जानकारी ना दें, क्योंकि हैकर्स की नजर डार्क वेब के बाद सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर ही रहती है।
पासवर्ड को करते रहें अपडेट
इसके अलावा अपने पासवर्ड को हर 2 से 3 महीने में बदलते रहें। अमूमन भारत में देखा जाता है कि पासवर्ड बदलने में काफी हम आलसी होते हैं, लेकिन यही आलस आने वाले समय में हमें हैकर्स का शिकार बना देता है।
यह भी पढ़ें- कोहली, शमी के धांसू खेल ने बचा लिए Disney+Hotstar के 24,789 करोड़ रुपए
अनजान लिंक से हमेशा रहें दूर
अपने फोन में आए मैसेज की अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अगर आपने उस लिंक पर क्लिक कर दिया तो समझ लीजिए, आपने घर बैठे हैकर्स को दावत दे दी। क्योंकि लिंक पर क्लिक करते ही अब आपका फोन आपका नहीं बल्कि हैकर्स का हो गया है। वह जो चाहे आपके फोन में देख सकता है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
56 mins ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
1 hr agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
1 hr agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
2 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
16 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
17 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
18 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
20 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
22 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines