Rs 100 vs 1000 Rod Heater: सर्दियों में सबसे ज्यादा डर अगर लगता है तो वो ठंडे पानी में हाथ डालने से लगता है। कुछ लोगों के लिए तो सर्दियों के दिन बिल्कुल शिमला-मनाली जैसे बर्फीली जगहों में रहने के समान होते हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्य हैं जहां सर्दियों में काफी ज्यादा ठंड पड़ती है। जबकि, बर्फीली जगहों की बात करें तो यहां 12 मास ठंड का मौसम बना ही रहता है। ऐसे में उनके लिए हमेशा से ही सर्दी से निपटने के तरीके रहते हैं और गर्म पानी की सुविधा भी रहती है।
हालांकि, ऐसी जगह जहां ठंड सिर्फ कुछ महीनों के लिए होती है लेकिन हद से ज्यादा होती है, वहां के लोगों कैसे खुद को ठंडे पानी से बचाकर रखें? जाहिर है, इसके लिए आपको गर्म पानी की जरूरत पड़ेगी और गर्म पानी के लिए कौन सा प्रोडक्ट अपनाएं ये काफी लोगों का सवाल होता है। आमतौर पर नहाने के पानी को गर्म करने के लिए लोग रोड हीटर को अपनाते हैं, लेकिन बाजारों में ढेरों प्रोडक्ट्स आ चुके हैं और इनमें कौन सा खरीदा सही रहेगा, ये समझना हमारे लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
ये भी पढ़ें- हीटर नहीं, ठंड में गर्म रखेगी ये खास चादर!
100 या 1000 रुपये, कौन सा Rod Heater खरीदना सही?
वैसे तो बाजार में पानी को गर्म करने के लिए कई प्रोडक्ट्स आ चुके हैं, जिनमें गीजर भी एक है। हालांकि, जिनके यहां गीजर फिट करवाने की जगह नहीं है वो रोड हीटर को अपना सकते हैं। बाजार में अलग-अलग कीमत, खासियत और साइज में रोड हीटर उपलब्ध हैं। आप 100 रुपये से 1000 रुपये तक में आने वाले रोड हीटर को खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- खरीदना है रूम हीटर? तो इन 5 बातों का रखें ख्याल
Mini Rod Heater Price
बाजार में मिनी रोड भी खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। इसके जरिए आप कप में भी पानी गर्म कर सकते हैं। मिनी रोड हीटर बाजार में 100 रुपये की कीमत के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। इस रोड के जरिए आप कप में मैगी बनाने से लेकर पानी, दूध या चाय को बनाना सकते हैं। वीडियो के जरिए भी आप Mini Electric Heater Rod के बारे में जान सकते हैं।
Rod Heater Price
बड़े रोड हीटर खरीदने की सोच रहे हैं तो आप 1000 रुपये के अंदर इसे खरीद सकते हैं। इसके जरिए आप बाल्टी में पानी को गर्म कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य बड़े बर्तन या कंटेनर में पानी को आसानी से गर्म कर सकते हैं। सवाल रहा कि मिनी रोड हीटर या नॉर्मल साइज रोड हीटर में से किसे खरीदें? तो इसे आप अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं। नहाने के पानी को गर्म करना है तो नॉर्मल साइज रोड हीटर सही रहेगा। जबकि, पीने के पानी को गर्म करने के लिए कप साइज जितना यानी मिनी रोड हीटर सही रहेगा।
ये भी पढ़ें- हीटर नहीं, ठंड में गर्म रखेगी ये खास चादर! जानिए कीमत
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 hr agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
3 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
3 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
3 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
5 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines