Investment Tips: यदि आप भविष्य में अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो सब कुछ छोड़कर चांदी खरीदें। यह कहना है अमेरिकी बिजनेसमैन और फेमस किताब ‘Rich Dad Poor Dad’ के लेखक रॉबर्ट टी. कियोसाकी (Robert T Kiyosaki) ने लोगों को सिल्वर में निवेश की सलाह देते हुए कहा है कि जितनी जल्दी हो सके चांदी खरीदनी चाहिए, क्योंकि भविष्य इसी का है।
तेजी से बढ़ सकती हैं कीमतें
रॉबर्ट टी. कियोसाकी के अनुसार, चांदी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है, जितना इसका इस्तेमाल बढ़ेगा उतनी ही इसकी कीमत चढ़ेगी। इसलिए भले ही आप चांदी में छोटा इन्वेस्टमेंट करें, लेकिन करें जरूर। भविष्य में चांदी आपको जबरदस्त मुनाफा कमाकर देगी। कियोसाकी काफी समय से चांदी में निवेश की सलाह देते आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों को सिल्वर में पैसा लगाने की सलाह दी है।
पहले गलत रहा था अनुमान
हालांकि, यह बात अलग है कि चांदी को लेकर उनकी पहले की भविष्यवाणी सही साबित नहीं हुई। सितंबर 2022 में, कियोसाकी ने ट्वीट किया था कि 2023 में चांदी की कीमत 100 डॉलर से 500 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के बीच पहुंच सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 16 दिसंबर 2024 तक इसकी कीमत 30.57 डॉलर पर थी। वहीं, भारत की बात करें, तो चांदी इस समय 90,000 रुपये प्रति किलो के आंकड़े को पार कर गई है।
यह भी पढ़ें – सोना तो समझ आता है, चांदी की कीमतों में क्यों लगे हैं पंख, कैसे होगा स्मार्ट इन्वेस्टमेंट?
महंगे खिलौने के बजाये सिल्वर
रॉबर्ट टी. कियोसाकी का कहना है कि एक-दो बार इस्तेमाल होने वाले किसी महंगे खिलौने पर खर्चा करने के बजाये चांदी खरीदना बेहतर है, इससे बच्चे का फ्यूचर ही सिक्योर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा नहीं, तो आप बीच-बीच में एक सिल्वर कॉइन खरीद सकते हैं, लेकिन चांदी में इन्वेस्ट करना जरूरी है। बता दें कि कियोसाकी पहले भी कई बार सिल्वर के साथ-साथ गोल्ड और बिटकॉइन में निवेश की सलाह दे चुके हैं।
सिल्वर में ऐसा क्या है खास?
चलिए अब यह भी जान लेते हैं कि आखिर रॉबर्ट टी. कियोसाकी चांदी को लेकर इतना बुलिश क्यों हैं? दरअसल, सोने से इतर चांदी की अपनी कुछ यूनिक इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टीज हैं, जिनकी वजह से इसकी डिमांड लगभग हमेशा बनी रहती है। आप जो मोबाइल इस्तेमाल करते हैं, जो EV कार चलाते हैं और जो सोलर पैनल लगवाते हैं, सभी में चांदी का इस्तेमाल होता है।
इसलिए सलाह दे रहे रॉबर्ट
एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडस्ट्री में चांदी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होती है। आभूषण के अलावा मोबाइल, TV, लैपटॉप, EV कारें, सोलर पैनल, बर्तन आदि के साथ-साथ कुछ दवाओं में भी चांदी का उपयोग किया जाता है। सोलर पैनल और EV का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में चांदी की डिमांड में और तेजी आने की उम्मीद है। अब डिमांड बढ़ेगी तो कीमतें भी चढ़ेंगी। इसलिए कियोसाकी इसमें निवेश की सलाह दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
2 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
3 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
4 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
5 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
7 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
8 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
9 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
21 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines