Rich Dad Poor Dad: अमेरिकी बिजनेसमैन और फेमस किताब ‘Rich Dad Poor Dad’ के लेखक रॉबर्ट टी. कियोसाकी (Robert T Kiyosaki) ने एक बार फिर से सोने और चांदी में निवेश की सलाह दी है। अपने एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा है कि स्मार्ट लोग गोल्ड, सिल्वर और बिटकॉइन में निवेश कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले रॉबर्ट ने सिल्वर में निवेश की सलाह देते हुए कहा था कि जितनी जल्दी हो सके चांदी खरीदनी चाहिए, क्योंकि भविष्य इसी का है।
धन के 3 नियम
रॉबर्ट टी. कियोसाकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है, ‘यदि आप वित्तीय स्वतंत्रता चाहते हैं, तो आपको मेरी किताब में दिए धन के तीन नियमों का पालन करना चाहिए’। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि 1997 में उनकी किताब रिच डैड पुअर डैड को प्रकाशित करने में न्यूयॉर्क के पब्लिशिंग हाउस ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। कई संपादकों ने उनकी किताब को रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद उन्हें खुद अपनी किताब प्रकाशित करनी पड़ी, जो बाद में हिट साबित हुई।
सही जगह निवेश
कियोसाकी का कहना है कि पैसे बचाने से कुछ नहीं होगा, उसे सही जगह निवेश करना जरूरी है। रिच डैड पुअर डैड के लेखक के अनुसार, लोगों को गोल्ड, सिल्वर जैसे एसेट में निवेश करना चाहिए। उन्होंने लिखा है कि लाखों स्मार्ट लोग सोना, चांदी और बिटकॉइन में पैसा लगा रहे हैं। कियोसाकी ने सोना-चांदी को भगवान का पैसा और बिटकॉइन को लोगों का पैसा बताया है।
चांदी पर दिया जोर
पिछले साल दिसंबर में उन्होंने चांदी में निवेश की सलाह देते हुए कहा था कि चांदी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है, जितना इसका इस्तेमाल बढ़ेगा उतनी ही इसकी कीमत चढ़ेगी। इसलिए भले ही आप चांदी में छोटा इन्वेस्टमेंट करें, लेकिन करें जरूर। भविष्य में चांदी आपको जबरदस्त मुनाफा कमाकर देगी। उन्होंने कहा था कि एक-दो बार इस्तेमाल होने वाले किसी महंगे खिलौने पर खर्चा करने के बजाये चांदी खरीदना बेहतर है, इससे बच्चे का फ्यूचर ही सिक्योर होगा। ज्यादा नहीं, तो आप बीच-बीच में एक सिल्वर कॉइन खरीद सकते हैं, लेकिन चांदी में इन्वेस्ट करना जरूरी है।
सही हुई भविष्यवाणी
रॉबर्ट कियोसाकी ने पिछले महीने एक सोशल मीडिया पोस्ट में जो कुछ कहा था, वह काफी हद तक सही साबित हुआ है। उन्होंने कहा, ‘फरवरी में शेयर मार्केट बड़ी गिरावट का सामना कर सकता है। हालांकि, इस आपदा को कुछ लोग अवसर में भी बदल सकते हैं। क्योंकि गिरावट कीमती चीजों के डिस्काउंट पर मिलने का मौका भी है’। शेयर बाजार पिछले कुछ समय से लगातार दबाव में है। खासकर भारतीय मार्केट तो बड़ी गिरावट का सामना कर रहा है, जिसके चलते दिग्गज कंपनियों के शेयर काफी सस्ते में मिल रहे हैं।
क्या कहा था?
अपनी 27 जनवरी की पोस्ट में रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा था कि मैंने 2013 में लिखी अपनी पुस्तक Rich Dads Prophecy में ही इसकी चेतावनी दे दी थी। मैंने कहा था कि शेयर मार्केट में इतिहास की सबसे बड़ी आने वाली है और फरवरी 2025 में ऐसा होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि यह गिरावट उन निवेशकों के लिए एक मौका है, जो सब कुछ डिस्काउंट पर खरीदना चाहते हैं। बता दें कि आज भारतीय स्टॉक मार्केट में लिस्टेड अधिकांश कंपनियों के शेयर भारी गिरावट वाले दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि रॉबर्ट कियोसाकी की भविष्यवाणी भारत के मामले में कुछ हद तक सही साबित हुई है।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
5 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
8 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
9 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
10 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
12 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
13 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
15 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
15 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines