Reliance Jio ने दी खुशखबरी, 5G मिलेगा सबसे सस्ता, एयरटेल, वोडाफोन को तगड़ा झटका! जी हां। जियो ने करोड़ों ग्राहकों को एक शानदार खुशखबरी दे दी है। कंपनी का कहना है कि भले ही इस समय मार्केट में 5G आ गया है, लेकिन हम किसी भी तरह से अपने प्लान्स को महंगा नहीं करेंगे। हमारे लिए ग्राहकों से बड़ा कोई नहीं है। उनके अनुभव को अच्छा करने के लिए हम अपनी सर्विस को अच्छा करते रहेंगे। ये बयान कंपनी की तरफ से तब आया है जब दूसरी कंपनियां एयरटेल, वोडाफोन प्लान महंगा करने पर विचार कर रहीं हैं। लेकिन JIO के मना करने के बाद अब इन कंपनियों को झटका लगना तय है।
साल 2016 वाली प्लानिंग पर है फोकस
JIO ने साल 2016 में इसी प्लान के साथ सभी कंपनियों को झटका दिया था। सस्ते प्लान के साथ एंट्री करके कमाल की सर्विस दी थी। कंपनी का कहना है कि, ‘अभी भी हम इसी प्लान के साथ अपने ग्राहकों के बीच में हैं। सबसे सस्ता 5G भी जिओ की तरफ से दिया जा रहा है। साथ में उन 240 मिलियन लोगों को भी अपने साथ जोड़ने हैं जो अभी भी दूसरी कंपनियों के 2G नेटवर्क पर काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि हम आने वाले कुछ ही समय में अपने इस टारगेट को भी अचीव कर लेंगे। इसलिए हम अपने प्लान्स में कोई भी चेंज नहीं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Dhoni अब बैंकिंग पिच पर मचाएंगे धमाल, SBI में मिली बड़ी जिम्मेदारी
JIO का चल रहा है सिक्का
आपको बताते चलें कि आज जियो टेलिकॉम सेक्टर में सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है। सिर्फ 7 साल पुरानी कंपनी सभी पर भारी पड़ गई। ट्राई की कस्टमर रिपोर्ट की बात करें तो अप्रैल 2023 तक भारत में 850.94 मिलियन लोग वायरलैस और वायर हैंडसेट का यूज कर रहे हैं। जिसमें जियो ने 32 फीसदी के साथ नंबर 1 का स्थान पक्का किया है। वहीं ब्रॉडबैंड के मामले में जियो का शेयर 51.93 है। यानी पैसे कम लेकर भी जिओ अपने ग्राहकों को कमाल की सर्विस दे रहा है।
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
2 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
3 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
5 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
5 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
7 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
7 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
10 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
10 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
11 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines