Registration of Old Vehicle: अब 15 साल से अधिक पुराने निजी वाहनों के पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए अब परिवहन विभाग की मंजूरी की आवश्यकता होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। नए मानदंडों के अनुसार, जिला परिवहन अधिकारी (DTO) और मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) संबंधित वाहन का संयुक्त निरीक्षण करेंगे, मालिक के सामने दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे और आवेदन को अंतिम मंजूरी के लिए विभाग को भेजेंगे।
इससे पहले, पुराने वाहनों को केवल MVI द्वारा वाहन के निरीक्षण और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पुन: पंजीकरण की सुविधा दी जाती थी। DTO पुन: पंजीकरण को स्वीकार या अस्वीकार करने का लास्ट प्राधिकारी था।
पूरी प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी
पटना DTO के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वाहन मालिकों को DTO और MVI द्वारा संयुक्त पूछताछ के लिए सुबह 11 बजे फुलवारीशरीफ कैंप जेल के पास नए कार्यालय में आना होगा। उन्होंने कहा, ‘पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। इसके बाद अधिकारी पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए आवेदन को अंतिम मंजूरी के लिए विभाग को भेजेंगे।’
हालांकि, इसके बाद में पंजीकृत वाहनों और पंजीकरण प्रमाण पत्र (RC) बुक के बजाय पंजीकरण के लिए स्मार्ट कार्ड रखने वाले वाहनों को इससे गुजरने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि MVI इसे स्वयं कर सकता है। अधिकारी ने बताया कि लगभग 3 लाख वाहन ऐसे थे जो अभी भी आरसी बुक पर चल रहे थे।
शुरुआती ट्रायल के तीन दिन (3-5 अगस्त) के बाद अब नई व्यवस्था सोमवार से लागू होगी। अधिकारी ने कहा कि केवल निजी और गैर-व्यावसायिक वाहन ही पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए पात्र हैं।
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
5 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
8 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
9 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
10 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
11 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
12 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
12 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
13 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
13 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines