हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आरबीआई का बड़ा ऐलान, एक दिसंबर को होगा Digital Rupee लॉन्च

विज्ञापन
आरबीआई का प्रतीकात्मक फोटो

Digital Rupee: भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है। आरबीआई ने कहा है कि वह एक दिसंबर को खुदरा डिजिटल रुपये (e₹-R) लॉन्च करेगी। बता दें E₹-R एक डिजिटल टोकन के रूप में होगा।

जानकारी के मुताबिक डिजिटल मुद्रा कानूनी निविदाओं का प्रतिनिधित्व करेगी। आरबीआई ने बताया कि डिजिटल रुपया उसी मूल्यवर्ग में जारी किया जाएगा जिसमें वर्तमान में कागजी मुद्रा और सिक्के जारी किए जाते हैं। आरबीआई खुदरा स्तर पर डिजिटल रुपये का पायलट प्रोजेक्ट लेकर आया है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – बैंक लॉकर से जुड़े नियमों में RBI ने किया बड़ा बदलाव, तुरंत चेक करें नया रूल

पायलट प्राजेक्ट है 

एक दिसंबर से रिटेल सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) के लिए पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च होगा। फिलहाल यह पायलट प्रोजेक्ट ग्राहकों और व्यापारियों के साथ क्लोजर यूजर ग्रुप (CPU) को कवर करेगा। यह पायलट प्रोजेक्ट कुछ चुनिंदा जगहों पर ही होगा।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – बड़ी खबर! सरकारी नौकरी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी के लिए अनिवार्य होगा ‘Birth certificate’

लेनदेन डिजिटल वॉलेट के जरिए

यह डिजिटल रुपया इस समय जारी पेपर करेंसी और सिक्कों की तरह ही जारी होगा। यह डिजिटल करेंसी बैंकों के माध्यम से डिस्ट्रिब्यूट होगी। ग्राहक डिजिटल रुपयों का लेनदेन डिजिटल वॉलेट के जरिए कर सकेंगे। यह डिजिटल वॉलेट बैंकों द्वारा ऑफर होगा और इसे मोबाइल फोन और दूसरे डिवाइस में रखा जा सकेगा। लेनदेन पर्सन टू पर्सन (P2P) और पर्सन टू मर्चेंट (P2M) दोनों तरह से हो सकेंगे। व्यापारियों के यहां लगे क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान किया जा सकेगा।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola