Instant Loan App Problem: कोरोना के बाद से एक टर्म इन दिनों बहुत देखने को मिल रही है, इंस्टेंट लोन ऐप। ये एक ऐसा जरिया है जहां से छोटे रकम के लोन बिना किसी कागजी काम के 5 मिनट में हासिल किया जा सकता है। इसलिए आज भारत के युवा इन ऐप के तरफ खिचते जा रहे हैं। लोन तो 5 मिनट के अंदर मिल जाता है, पर इन्हीं ऐप्स में के कई ऐप ऐसे हैं जो लोन वसूलने के लिए किसी भी हद तक जाते हैं। साथ में चीन का कनेक्शन भी कुछ ऐप्स के साथ पाया गया है, जो आपके फोन को हैक कर रहा है। ऐसे में आपके अधिकार क्या हैं? जाल में फंसने के बाद आप क्या कर सकते हैं? इन सभी के बारे में आपको जानकारी देते हैं।
आरबीआई ने खोला ‘सचेत’ पोर्टल
देश का रिजर्व बैंक इन ऐप्स के लिए हमेशा से कड़ा रुख अपनाता आया है। गूगल साथ मिलकर 3 हजार से भी ज्यादा फेक ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया गया है। पर अगर जरूरी काम के लिए पैसे के चक्कर में आप इनके जाल में फंस गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आरबीआई ने ‘सचेत’ के नाम से एक पोर्टल खोला हुआ है। जिसमें आप इन ऐप्स की शिकायत कर सकते हैं। लिंक Sachet (rbi.org.in) है।
यह भी पढ़ें- Adani vs Ambani: अंबानी बन गए नंबर 1, अब अडानी की ये हो सकती है प्लानिंग, शेयर मार्केट में मचेगी धूम
60 से ज्यादा लोग कर चुके हैं आत्महत्या
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन ऐप्स के चक्कर में 60 से ज्यादा लोग सुसाइड कर चुके हैं। ये तो वो केस हैं जो सामने आए हैं। जो नजरों में नहीं हैं उनके आंकड़े तो अलग ही रहे हैं। इसलिए सरकार भी लोगों से अपील करती है कि पहले तो इनसे दूर रहा जाए लेकिन अगर लोन लेना ही है तो रिव्यू और रेटिंग देखकर ही ऐप का चुनाव करें।
चीन से भी निकला है कनेक्शन
ऐसा नहीं है कि सभी ऐप फेक हैं। पर उन्में से कई ऐप का कनेक्शन चीन से निकला है। जो आपके डेटा की चोरी करके आपको ब्लैकमेल कर सकते हैं। हालांकि समय-समय पर सरकार ऐसे ऐप का पता करके इनके खिलाफ कार्यवाई कर रही है। लेकिन रोजाना नए ऐप गूगल के प्ले स्टोर पर दस्तक दे रहे हैं।
आखिर में यही है सलाह
माना आपको लोन की जरूर होगी, तो कोशिश कीजिए कि अपने घर, परिवार या रिश्तेदारों से पैसा मिल जाए। अगर नहीं है तो बैंक से लोन ले सकते हैं। बैंक से भी लोन नहीं मिल रहा है तो पूरी जानकारी के बाद ही इंस्टेंट लोन ऐप की तरफ जाएं। हां, जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने की आवश्यकता नहीं है।
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
3 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
4 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
6 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
6 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
8 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
8 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
10 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
10 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
11 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines