RBI New Rules For Interest Overcharging On Loans: आजकल महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि आम आदमी के लिए अपनी सैलरी से बचत करना या अच्छी लाइफस्टाइल जीना मुश्किल हो गया है। पैसों की जरूरत के लिए लोग लोन लेने की तरफ भागते हैं लेकिन कई बार वह इसके जाल में फंसते चले जाते हैं। सलाह दी जाती है कि लोन लेते टाइम सारी टर्म्स एंड कंडीशन को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। अब आरबीआई ने इसे लेकर बड़ा फैसला लिया है।
फर्जी ब्याज के खिलाफ एक्शन
आपको बता दें कि बैंक से लेकर निजी संस्थान (NBFC) आपसे इतनी सारी शर्तों पर साइन करवा लेते हैं कि आपका लोन से बोझ से निकलना मुश्किल हो जाता है। अब आरबीआई के नए नियम के बाद बैंक वाले आपसे कर्ज पर फर्जी ब्याज नहीं ले सकेंगे। आरबीआई द्वारा कर्ज और ब्याज कि गलत वसूली को लेकर नए आदेश जारी किए गए हैं जो 29 अप्रैल 2024 से प्रभाव में आ गए हैं।
आरबीआई ने पैसों की वसूली को लेकर लिया फैसला
अभी तक बैंक और NBFC जिस दिन चेक बनता था और एग्रीमेंट साइन होता था उस दिन से पैसों की वसूली शुरू करते थे लेकिन अब आपको लोन Disbursement के दिन से ही ब्याज देना होगा। उदाहरण से समझें तो अगर आपका चेक 10 तारीख को बन गया लेकिन प्रोसेस महीने के आखिर में यानी 30 तारीख को हुआ तो पहले बैंक 20 दिन का ब्याज ले रहे थे। RBI द्वारा कहा गया कि अब ऐसा नहीं होगा बल्कि जिस दिन चेक बनेगा मतलब कर्ज लेने वाले के पास जाएगा तब से मीटर डाउन कर दिया जाएगा।
एडवांस ईएमआई का गणित समझिए
कई बैंक और निजी संस्थान लोन लेने वाले लोगों से एक ईएमआई एडवांस में लेते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई को इससे कोई परेशानी नहीं है लेकिन इस ईएमआई पर टोटल लोन के हिसाब से इंटरेस्ट लिया जाता है जो बिलकुल सही नहीं है। इसका मतलब साफ है कि अगर बैंक ने आपसे एडवांस ईएमआई ली है तो वो पैसा लोन से कम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: 7th Pay Commission: DA के साथ कर्मचारियों को दो और तोहफे देगी सरकार, होगा 25 फीसदी इजाफा
संबंधित खबरें
गांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 hr agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
5 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
7 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
2 days agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines