हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

RBI ने दी ग्राहकों को राहत, अब नहीं परेशान करेंगे बैंक!

RBI ने एक बार फिर से ग्राहकों को झूमने का मौका दिया है। लोन लेने के बाद ग्राहकों को कई सारी शिकायतें रहती थीं, जिससे अब छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन
Photo Credit: Google

RBI Rule on NBFC: आरबीआई की तरफ से ग्राहकों को एक और खुशखबरी मिली है। खुशखबरी ये है कि अब लोन लेने के बाद आपको किसी भी समस्या का समाधान नहीं करना पड़ेगा। दरअसल जैसा आप जानते हैं कि आरबीआई इस समय बैंकों के ऊपर जुर्माना लगाए जा रहा है। बैंक ऑफ़ बड़ोदा, आईसीआईआई के साथ करीब 20 बैंकों पर कार्यवाही की जा चुकी है। इसी क्रम में आरबीआई ने अब लोन देने वाले संस्थान यानी एनबीएफसी को एक फरमान सुनाया है, जिसमें कहा गया है कि अगर ग्राहकों की समस्या 30 दिन के अंदर नहीं पूरी की गई तो फिर उन्हें हर दिन₹100 का जुर्माना देना होगा।

यह भी पढ़ें-

पिछले महीने आईं थीं 40,366 कंप्लेंट

आपको बता दे कि सितंबर 2023 में NBFC बैंकों के पास कुल 40,366 कंप्लेंटें आईं थीं। जिनका निपटारा अभी तक नहीं किया गया है। ये तो सिर्फ एक महीने की बात है, अगर पूरे साल का रिकॉर्ड उठा कर देखेंगे तो ये आंकड़ा लाखों में है। इसी को देखते हुए आरबीआई ने 1 नवंबर 2023 से इस नियम को लागू कर दिया है। यानी 1 नवंबर 2023 के बाद जो भी कंप्लेंट होगी, अगर कंप्लेंट रजिस्टर्ड होने की तारीख से 30 दिन तक उसका समाधान नहीं निकाला जाता है तो 30 दिन के बाद लोन देने वाली संस्थाएं ₹100 प्रतिदिन का जुर्माना भरेंगे।

यह भी पढ़ें- अडानी को लगा तगड़ा झटका, अब विदेशी भी निकाल रहे पैसा, बेच दिए कई शेयर

ग्राहकों को मिलेगी सुविधाएं

अब देखने वाली बात होती है कि RBI के फरमान के बाद किस तरीके का रिजल्ट सामने आते हैं। लेकिन इतना तो साफ है कि ग्राहकों को उससे कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी। अभी तक देखा जाता था कि लोन लेने के बाद इंटरेस्ट में या फिर टेन्योर में ग्राहकों को समस्या का सामना करना पड़ता था। जिसके लिए मेल या फिर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने का कोई फायदा नहीं मिलता था। पर अब NBFC को सख्त कदम उठाने ही पड़ेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें