हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Repo Rate Cut: 25, 50 या 75 लाख के लोन पर अब कितनी होगी बचत, समझें पूरा कैलकुलेशन

र‍िजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया ने रेपो रेट में 25 बेस‍िक पॉइंट्स की कटौती की है. इससे लोन सस्‍ता हो जाएगा. यानी अब आपकी जाने वाली ईएमआई कम हो जाएगी. क्‍योंक‍ि इससे ब्‍याज दरें कम हो जाएंगी. अगर आपने 25, 50 या 75 लाख का लोन ल‍िया है तो आपकी EMI क‍ितनी जाएगी?

विज्ञापन
रेपो रेट में कटौती से आपकी ईएमआई पर क‍ितना फर्क पड़ेगा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज 5 दिसंबर को अपनी मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग (MPC) में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स (bps) की कटौती की है. इस कटौती के साथ, सेंट्रल बैंक इस साल अब तक रेपो रेट में कुल 125 bps की कटौती कर चुका है. इससे पहले फरवरी और अप्रैल 2025 में 25-25 bps और जून में 50 bps की कटौती की गई थी. हालांकि, अक्टूबर में पिछली MPC मीटिंग में RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था. आज की कटौती के साथ, रेपो रेट अब 5.25% हो गया है.

होम लोन की EMI पर सीधा असर

शुक्रवार की रेपो रेट में कटौती का सीधा असर फ्लोटिंग-रेट होम लोन पर पड़ेगा, खासकर एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) से जुड़े लोन पर. इन लोन पर ब्याज दरें भी कम हो जाएंगी. हालांकि, होम लोन ब्याज दर में कमी का असर इस बात पर निर्भर करेगा कि बैंक इस कटौती का फायदा ग्राहकों तक कितनी जल्दी पहुंचाते हैं.

यह भी पढ़ें : RBI Repo Rate Cut: गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने 25 bps रेट कट का किया ऐलान, जानें 5 खास बातें

विज्ञापन

25 लाख के लोन पर आप कितनी बचत करेंगे?
अगर आपने 8.5% की ब्याज दर पर 25 लाख का लोन ल‍िया है और वो भी 15 साल के लिए, तो अब क‍ितनी ईएमआई आएगी, आइये देखते हैं.

अभी की EMI 24618 रुपये जा रहे हैं. कटौती के बाद 8.25% पर EMI 24254 रुपये हो जाएगी.

विज्ञापन

50 लाख के लोन पर आप कितनी बचत करेंगे?
50 लाख का लोन है 20 साल के लिए तो अभी आप 43391 रुपये की ईएमआई दे रहे होंगे. अब कटौती के बाद 8.25% पर EMI 42603 रुपये की जाएगी.

75 लाख के लोन पर आप कितनी बचत करेंगे?
25 साल के लिए 75 लाख का लोन लेने वालों की EMI अभी 60392 रुपये जाती होगी. लेक‍िन रेट कट के बाद अब ये 59134 रुपये हो जाएगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola