Ransomware Attack on Bank: भारत के कई छोटे बैंक एक साइबर हमले की चपेट में आ गए हैं। इस हमले के कारण इन बैंकों के ग्राहकों को भुगतान करने में परेशानी हो रही है। दरअसल हमले का निशाना ‘सी-एज टेक्नोलॉजी’ नाम की एक कंपनी बनी है, जो इन बैंकों को तकनीकी सेवाएं देती है। वहीं, इस साइबर अटैक पर रॉयटर्स ने ‘सी-एज टेक्नोलॉजी’ से इस बारे में ईमेल के जरिए फीडबैक मांगा है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इसका कोई जवाब नहीं दिया है।
NPCI ने उठाया ये कदम
हमले की गंभीरता को देखते हुए, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने ‘सी-एज’ को टेम्पररी तौर से भुगतान प्रणाली से अलग कर दिया है। इसका मतलब है कि ‘सी-एज’ के ग्राहकों को फिलहाल भुगतान करने में दिक्कत होगी। ‘सी-एज’ पर हुए साइबर हमले के कारण बैंकों का पूरा सिस्टम प्रभावित हुआ है। हमले को फैलने से रोकने के लिए NPCI ने यह कदम उठाया है।
ये भी पढ़ें : न गर्मी में होगा ब्लास्ट, न गिरने से टूटेगा; पानी में भी चलेगा मस्त; आज आ रहा है Motorola का मिलिट्री ग्रेड फोन
अब आगे क्या होगा?
फिलहाल अधिकारी बैंकों पर हुए इस साइबर अटैक की जांच कर रहे हैं और जल्द ही इसका समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। बैंकों को अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए भी कहा जा रहा है। अभी कुछ यूजर्स को पेमेंट करने में कुछ परेशानी हो सकती है। इसके लिए आपको बैंक की वेबसाइट या ऐप पर अपडेट के लिए नजर रखनी होगी।
RBI ने पहले ही जारी कर दी थी चेतावनी
जानकारी के मुताबिक, भारत में इस वक्त लगभग 1,500 कोऑपरेटिव और रीजनल बैंक हैं, इनका संचालन ज्यादातर बड़े शहरों के बाहर होता है। रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि इनमें से कुछ छोटे बैंक शामिल हैं। इतना ही नहीं NPCI हमले को फैलने से रोकने पर भी काम कर रहा है। बता दें कि इस हमले से पहले RBI और भारतीय साइबर अधिकारियों ने कुछ टाइम पहले भारतीय बैंकों को संभावित साइबर अटैक को लेकर एक चेतावनी भी जारी थी।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
8 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
11 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
12 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
13 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
15 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
15 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
16 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
17 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines