Startup : हमारे देश में आइडिया की कमी नहीं है। हो सकता है कि आपके पास भी बिजनेस शुरू करने का कोई आइडिया हो। कई बार आइडिया उस समय मर जाते हैं जब उस आइडिया को बिजनेस में बदलने के लिए जेब में पैसे नहीं होते। अगर आपके पास भी कोई बढ़िया आइडिया है और पैसों की कमी की वजह से आप उसे आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं तो परेशान न हों। केंद्र सरकार के ऐसे कई प्लेटफॉर्म हैं जहां से आप अपने स्टार्टअप के लिए फंड ले सकते हैं।
MUDRA Scheme
इस स्कीम के तहत तीन तरह के लोन दिए जाते हैं। शिशु लोन के तहत 50 हजार रुपये का लोन, किशोर लोन के तहत 5 लाख रुपये का लोन और तरुण लोन के अंतर्गत 10 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। किसी भी बैंक की ब्रांच में जाकर इस लोन से जुड़ी पूरी जानकारी ले सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mudra.org.in पर जाएं।
Credit Guarantee Scheme for Startups
अगर आप बड़े स्तर पर स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं और ज्यादा रकम की जरूरत है तो यह स्कीम आपके काम आ सकती है। इस स्कीम के तहत स्टार्टअप्स को बिना किसी गारंटी के 10 करोड़ रुपये तक का लोन दिया जाता है। हालांकि लोन उन्हीं स्टार्टअप कंपनियों को दिया जाता है जो उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) के मुताबिक स्टार्टअप के दायरे में आती हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ncgtc.in पर जाएं।
Startup India Seed Fund Scheme
इस स्कीम के तहत 50 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। यह लोन उन स्टार्टअप्स को मिलता है जिन्हें मार्केट में एंट्री, प्रोडक्ट ट्रायल, प्रोटोटाइप डिवेलपमेंट, कमर्शलाइजेशन आदि के लिए फंड की जरूरत होती है। हालांकि यह लोन उन्हीं स्टार्टअप्स को मिलता है जिन्हें DPIIT से मान्यता मिली और अप्लाई करते समय स्टार्टअप दो साल से ज्यादा पुराना न हो। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट seedfund.startupindia.gov.in पर जाएं।
यह भी पढ़ें : दो दोस्तों ने शुरू किया 3 महीने पहले स्टार्टअप, अब मिल गया 30 करोड़ का लोन!
स्टार्टअप इंडिया है न…
स्टार्टअप में फंडिंग करने में इन्क्यूबेटर, एक्सेलेरेटर, इन्वेस्टर आदि भी मदद करते हैं। इनकी जानकारी के लिए स्टार्टअप इंडिया की ऑफिशल वेबसाइट startupindia.gov.in पर जाएं।
संबंधित खबरें
सोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
51 mins agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
1 hr agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
3 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
5 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
5 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
6 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
7 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
17 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines