Punjab National Bank: इंटरनेट बैंकिग की जरिए अब घर बैठे ही आधे से ज्यादा काम हो जाते हैं। इसी दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने कुछ ही क्लिक और एक ओटीपी में PNB One पर फिक्स्ड डिपॉजिट के बदले ओवरड्राफ्ट की नई सुविधा शुरू की है। ग्राहक बैंक शाखा में आए बिना ऋण प्राप्त कर सकते हैं। PNB One जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आवेदन करने पर ब्याज दर पर 0.25 प्रतिशत की रियायत भी दी जा रही है।
ओवरड्राफ्ट एक प्रकार का लोन होता है। या ऐसा भी कहलें कि ग्राहक अपने बैंक खाते से मौजूदा शेष राशि से अधिक की पेशकश करता है। इस अतिरिक्त पैसे को एक निश्चित अवधि के भीतर चुकाना होता है और इस पर ब्याज भी लगता है। इसमें ग्राहक को अपेक्षाकृत कम ब्याज देना पड़ता है। बता दें कि जितने समय के लिए पैसा ओवरड्राफ्ट में लिया जाता है, उतने समय के लिए ही ब्याज देना होता है।
पंजाब नेशनल बैंक का कहना है कि ग्राहक को एफडी पर ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठाने के लिए बैंक की शाखा में जाने की जरूरत नहीं है। ग्राहक बैंक PNB One ऐप के जरिए इस सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पीएनबी ने प्री-क्वॉलिफाइड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया
पीएनबी ने बीमा कवरेज सहित कई सुविधाओं के साथ अपने प्री-क्वालिफाइड क्रेडिट कार्ड को लॉन्च करने की घोषणा की है। ऋणदाता ने एक बयान में कहा कि यह सुविधा वेतन खाता ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी और वे मोबाइल बैंकिंग ऐप PNB One, वेबसाइट या इंटरनेट बैंकिंग सेवा (IBS) के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। बैंक इस सेवा को दो प्लेटफॉर्म: RuPay और Visa के तहत पेश करेगा।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
12 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
16 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
16 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
17 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
19 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
20 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
22 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
23 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines