Public Provident Fund Account: PPF एक सरकार समर्थित बचत योजना है जो परिपक्वता पर अपने निवेशकों को सुनिश्चित रिटर्न प्रदान करती है। PPF भी एक लोकप्रिय विकल्प है क्योंकि यह आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के तहत आयकर छूट भी प्रदान करता है। PPF में निवेश करते समय ध्यान रखने वाली एक बात यह है कि इसमें प्रति वर्ष अधिकतम 1.5 लाख रुपये की राशि ही निवेश कर सकते हैं और स्कीम अधिकतम कार्यकाल 15 वर्ष की है। हालांकि, उसके बाद 5-5 साल के लिए इसे बढ़ाया जा सकता है।
सरकार PPF पर 7.1 फीसदी का रिटर्न दे रही है। सरकार के निर्देशानुसार PPF ब्याज दर हर तिमाही में बदलाव के अधीन है। हालांकि, इसमें बदलाव बहुत कम देखने को मिलता है।
PPF से जुड़ा ये राज
PPF स्कीम में पैसा लगाकर आप बहुत अच्छी ब्याज पा सकते हैं। यह कमाई करने के लिए काफी अच्छा साधन है। वहीं, इसमें एक खास बात यह भी है कि इस स्कीम में एक समय सीमा बीत जाने के बाद बिना पैसा जमा किए भी ब्याज मिलती रहती है।
जैसे की ऊपर बताया गया कि स्कीम का अधिकतम कार्यकाल 15 वर्ष का है, लेकिन इस आगे भी 5 साल के रूप में बढ़ाया जा सकता है। एक तो यह है कि इस 5 साल के दौरान भी पैसा जमा किया जाए। वहीं, दूसरी बात यह भी है कि पीपीएफ खाते को आगे बढ़ा दिया जाए, लेकिन आगे से इसमें पैसे जमा ना करने का विकल्प ले लिया जाए। अब इसमें आप बिना पैसे जमा किए भी पीपीएफ का संचालन करते रहेंगे और आपके पीपीएफ में जमा पैसे पर हर साल आपको ब्याज मिलता रहेगा। साथ ही यह ब्याज पूरा टैक्स फ्री होगा।
पीपीएफ रिटर्न कैलकुलेटर
मान लीजिए कि आप 25 साल की उम्र में पीपीएफ में 5000 रुपये प्रति माह निवेश करना शुरू करते हैं, तो सालाना राशि 60,000 रुपये होगी। 7.1 प्रतिशत की दी गई ब्याज दर पर, आप 15 वर्षों में 7,27,284 रुपये कमाएंगे और कुल निवेश 9,00,000 रुपये हो जाएगी। मैच्योरिटी राशि 16,27,284 रुपये होगी।
हालांकि, यदि आप 5,000 रुपये प्रति माह का यह निवेश 37 साल तक जारी रखते हैं, तो आपको 83,27,232 रुपये का रिटर्न मिलेगा, जबकि कुल निवेश 22,20,000 रुपये हो जाएगी। परिपक्वता राशि 1,05,47,232 रुपये होगी।
संबंधित खबरें
सरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
1 hr agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
2 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
5 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
5 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
8 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
10 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
11 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
14 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
15 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines