Public Holidays in November 2024: नवंबर के शुरुआती दिनों में कई खास दिन और त्योहार के कारण स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंकों की छुट्टियां रही है। हालांकि, छुट्टियों का सिलसिला इस महीने बरकरार ही है क्योंकि 12 नवंबर से 17 नवंबर के बीच कई खास दिन हैं और उन दिनों में भारत के अलग-अलग राज्य और शहरों में छुट्टी है। दिवाली, छठ पर्व के बाद बूढ़ी दिवाली, नानक जयंती जैसे खास दिन हैं। 15 नवंबर से 17 नवंबर तक 3 दिनों के लिए कुछ जगहों पर सरकारी छुट्टी है। आइए जानते हैं 15, 16 और 17 नवंबर को कहां सरकारी छुट्टी रहेगी?
15 नवंबर को छुट्टी है या नहीं?
सिखों के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को छुट्टी रहेगी। देश के कई राज्यों में इस दिन स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। पंजाब और चंडीगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों में भी 15 नवंबर को सरकारी छुट्टी रहेगी। बता दें कि 15 नवंबर को हिन्दूं के महापर्वों में से एक कार्तिक पूर्णिमा भी है, जिस कारण अन्य राज्यों में भी सरकारी छुट्टी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Public Holiday: 12 और 13 नवंबर को यहां रहेगी सरकारी छुट्टी
16 नवंबर को क्यों रहेगी छुट्टी?
16 नवंबर को भी पंजाब में सरकारी छुट्टी है। शहादत दिवस के अवसर पर यहां के स्कूल, कॉलेज, बैंक आदि बंद रहेंगे। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारियों में से एक शहीद सरदार करतार सिंह सराभा हैं, जिनका जन्म 24 मई 1896 को लुधियाना जिले के सराभा गांव में हुआ था। इन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था जिस वजह से 16 नवंबर को शहादत दिवस मनाया जाता है।
17 नवंबर को कहां रहेगी छुट्टी?
17 नवंबर को रविवार है और इस दिन साप्ताहिक छुट्टी रहती है। देश के सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक और ज्यादातर दफ्तर समेत बाजार बंद रहते हैं। पंजाब में भी 17 नवंबर को साप्ताहिक छुट्टी के कारण सरकारी छुट्टी रहेगी। इस तरह से पंजाब में लगातार 3 दिनों के लिए छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें- 2025 में कब-कब रहेगी छुट्टी? यहां देखें पूरे साल की पब्लिक हॉलिडे लिस्ट
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
4 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
5 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
6 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
8 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
9 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
11 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
12 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
13 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines